फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   facebook marriage end within three month

लव, सेक्स, धोखा: ढाई महीने चली फेसबुक की शादी

Thu, 08 Aug 2013 01:55 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Thu, 08 Aug 2013 01:55 AM IST
विज्ञापन
facebook marriage end within three month

अगर आपको फेसबुक के जरिए किसी युवक या युवती से प्रेम हो गया है और मामला शादी तक पहुंच गया तो उनके बारे में जानकारी जुटाने में कोताही न बरते, क्योंकि छोटी से भूल आपका जीवन बर्बाद कर सकती है।

विज्ञापन


ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के सिविल लाइंस इलाके का है, जहां एक एमबीए डिग्रीधारी युवती को फेसबुक चैटिंग के दौरान कथित इंजीनियर ने प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी कर ली।
विज्ञापन


युवती शादी के ढाई महीने बाद ही ससुराल छोड़ आई। न तो वह युवक इंजीनियर था और न उसकी पारिवारिक स्थिति ठीक थी। यहां आने के बाद दहेज उत्पीड़न की शिकायत पुलिस से की गई और सुनवाई महिला थाने में शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर दोनों पक्षों के बयानों में इस दरकते रिश्ते का भेद खुला तो सच्चाई उजागर हुई।

युवती की मानें तो बात करीब आठ महीने पुरानी है। एक दिन फेसबुक चैटिंग के दौरान मेरठ का युवक उसके संपर्क में आया। उसने खुद को इंजीनियर बताते हुए दोस्ती शुरू की और धीरे-धीरे दोनों में प्रेम हो गया और बात शादी तक पहुंच गई।

दोनों परिवारों में बातचीत के बाद युवक पक्ष अलीगढ़ ही आ गया और सिविल लाइंस के एक होटल में ढाई माह पूर्व शादी हुई। दुल्हन बनी युवती मेरठ पहुंची तो वहां असलियत खुली कि युवक तो प्राइवेट जॉब करता है और परिवार की हालत भी खस्ता है।


इस खुलासे पर विवाद हुए और ढाई माह में ही युवती मायके आ गई। यहां आकर उसने परिवार की लाज बचाने के इरादे से दहेज उत्पीड़न की शिकायत पुलिस से की है। फिलहाल दोनों की काउंसलिंग चल रही है। युवती उसके साथ जाने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed