फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   .. you reach the station shaking hands .. railway will bring goods from home

..आप तो हाथ हिलाते हुए पहुंचें स्टेशन.. घर से सामान लाएगा रेलवे

Fri, 23 Oct 2020 02:15 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 23 Oct 2020 02:15 AM IST
सार

भारतीय रेल पहली बार शुरू करने जा रहा बैग्स ऑन व्हील्स सेवा 
 

विज्ञापन
.. you reach the station shaking hands .. railway will bring goods from home
special train - फोटो : demo photo

विस्तार

    विज्ञापन
  • एप आधारित इस सुविधा के पहले चरण में लाभान्वित होंगे दिल्ली मंडल के यात्री

  • उत्तर एवं उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक बोले- यात्री के घर से कोच तक सामान लाने की जिम्मेदारी हमारी

बरेली। लॉकडाउन के बाद से रेलवे लगातार यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है। इस क्रम में उत्तर रेलवे ने पहले अपनी पार्सल सेवा में व्यापारी वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए कुछ बदलाव किए। इसके बाद तबादले पर जाने वाले लोगों का सामान उनकी नई पोस्टिंग की जगह पहुंचाने के लिए पैकर्स एंड मूवर्स योजना शुरू की। अब उत्तर रेलवे यात्रियों का सामान घर से कोच तक लाने और कोच से घर पहुंचाने की सुविधा शुरू करने जा रहा है। उत्तर रेलवे प्रयोग के तौर पर यह सेवा फिलहाल दिल्ली मंडल में शुरू कर रहा है। ट्रेनों का संचालन सामान्य होने के बाद यह सेवा अन्य मंडलों में भी शुरू कर दी जाएगी।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि भारतीय रेलवे के यात्रियों ने अब तक पैलेस ऑन व्हील्स सेवा का आनंद उठाया है, अब वे बैग्स ऑन व्हील्स सेवा का भी लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन

उत्तर एवं उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने बताया कि पिछले प्रयोगों की सफलता के बाद रेलवे ने अब एप आधारित बैग्स ऑन व्हील्स सेवा शुरू करने की योजना बनाई है। गैरकिराया राजस्व अर्जन योजना (एनआईएनएफआरआईएस) के अंतर्गत यह सेवा भारतीय रेल के इतिहास में पहली बार शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस सेवा के तहत रेलयात्री अपना सामान अपने घर से रेलवे स्टेशन तक लाने और रेलवे स्टेशन से घर तक पहुंचाने के लिए आवेदन करेंगे। यात्री का सामान सुरक्षित तरीके से लेकर रेलयात्री के बुकिंग विवरण के अनुसार उनके कोच/घर तक पहुंचाने का कार्य ठेकेदार द्वारा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीओडब्ल्यू एप (एंड्रॉयड और आई फोन) के जरिये इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकेगा। डोर-टू-डोर यह सेवा रेल यात्रियों विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और अकेले यात्रा कर रहीं महिला यात्रियों के लिए बहुत लाभदायक साबित होगी। रेलवे इस सुविधा का लाभ लेने वालों से शुल्क भी नाममात्र का ही लेगा। उन्होेंने बताया कि पहले चरण में प्रयोग के तौर पर यह सेवा नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली छावनी, दिल्ली सराय काले खां, रोहिला, गाजियाबाद और गरुग्राम रेलवे स्टेशनों से यात्रा शुरू करने वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।

सामान लाने/ ले जाने के झंझट से मिलेगी मुक्ति

बैग्स ऑन व्हील्स सेवा की खूबी यह है कि इससे यात्री को अपने भारी भरकम सामान को इधर-उधर ले जाने के झंझट में नहीं फंसना होगा। सामान की सुपुर्दगी रेलगाड़ी के प्रस्थान से पहले सुनिश्चित की जाएगी। इसके फलस्वरूप यात्री कोच तक सामान लाने/ले जाने की परेशानी से मुक्त होकर एक अलग ही प्रकार की यात्रा का अनुभव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed