{"_id":"205afb3e-d80c-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"ex-up-minister-raja-bhaiya-agrees-to-undergo-polygraph-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडा कांडः 'सच का सामना' करने को तैयार हैं राजा भैया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडा कांडः 'सच का सामना' करने को तैयार हैं राजा भैया
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 18 Jun 2013 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और कुंडा डीएसपी मर्डर केस में आरोपी रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया लाइ डिटेक्टर टेस्ट के लिए तैयार हो गए हैं। राजा भैया का लाइ डिटेक्टर टेस्ट कराने के लिए सीबीआई ने कोर्ट से मांग की थी।
विज्ञापन
सीबीआई ने न्यायाधीश जीनत मिर्जा की विशेष सीबीआई कोर्ट में राजा भैया का लाइ डिटेक्टर टेस्ट कराने की इजाजत के लिए अर्जी दी थी। राजा भैया ने मंगलवार को लखनऊ में विशेष कोर्ट के सामने टेस्ट के लिए मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री राजा भैया ने कहा की उन्होंने न अपना बयान बदला है और न ही वे किसी बात से डरते हैं। अगर सीबीआई को लगता है यह जरूरी है तो मैंने अपनी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
सीबीआई ने पिछले माह राजा भैया से 20 घंटे पूछताछ की थी। इसके बाद ही सीबीआई की ओर से यह मांग की गई है।
सीबीआई को पूर्व मंत्री के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिल सका है, इसलिए इस मामले में दायर चार्जशीट में भी उनका नाम नहीं दिया गया था। लाइ डिटेक्टर टेस्ट के जरिए सबूत जुटाने की कोशिश की जाएगी।
राजा भैया पर प्रतापगढ़ जिले में कुंडा तहसील क्षेत्र के बलीपुर गांव में गत दो मार्च को हुए डीएसपी जिया-उल हक हत्याकांड में साजिश रचने का आरोप है।
जिया-अल-हक की विधवा परवीन आजाद ने अपने पति की हत्या में राजा भैया के शामिल होने का आरोप लगाया था। इन आरोपों के बाद राजा भैया को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।