{"_id":"f30bbe8a-e86d-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"ex-jansangh-leader-ignored-in-a-bahraich-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: वो देखते रहे और चल बसे विधायकजी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: वो देखते रहे और चल बसे विधायकजी!
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 09 Jul 2013 06:51 PM IST
विज्ञापन
दो बार सूबे की सबसे बड़ी पंचायत के सदस्य रह जनता की सेवा करने वाले पूर्व विधायक रविवार को जिला अस्पताल में इलाज के लिए तरस गए। इलाज शुरू हुआ घंटों बाद। एक यूनिट खून दिया गया, लेकिन काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
आखिरकार विधायकजी लापरवाही का शिकार हो गए। उनके परिजन व लेटलतीफ डॉक्टर उन्हें देखते रहे और वे चल बसे।
इसके पहले, अस्पताल के अमले की लापरवाही के चलते पूर्व विधायक फर्श पर पड़े डेढ़ घंटे तक कराहते रहे, लेकिन किसी ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू करने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
मीडिया कर्मियों के पहुंचने पर अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। आनन-फानन पूर्व विधायक को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।
जनसंघ के नेता रहे भगौती प्रसाद
इकौना थाना क्षेत्र के मदारा गांव निवासी भगौती प्रसाद वर्ष 1967 से 1969 तक व 1969 से 1974 तक दो बार इकौना क्षेत्र से जनसंघ पार्टी से विधानसभा के लिए चुने गए। बीते माह भर से पूर्व विधायक भगौती प्रसाद (70) बुखार व हार्निया से पीड़ित थे।
विज्ञापन
सूजने लगा शरीर, लेकिन नहीं आई मदद
चार दिन पहले परिजनों ने भगौती प्रसाद को बहराइच लाकर एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया, लेकिन रविवार सुबह पूर्व विधायक की हालत अचानक बिगड़ गई। उनके पैर व शरीर के अन्य अंगों में सूजन आ गई थी।
जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे पूर्व विधायक को उनके बेटे राधेश्याम, गांधी व वंशीलाल लेकर पहुंचे, लेकिन डेढ़ घंटे तक अस्पताल कर्मियों ने उन्हें भर्ती नहीं किया।
घंटों बाद नसीब हुआ एक यूनिट खून
सोमवार को खबर प्रकाशित होने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और उन्हें प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया, लेकिन लापरवाही यहां भी खत्म नहीं हुई। पूर्व विधायक को सैंपल लेने के छह घंटे बाद एक यूनिट ब्लड नसीब हो सका।