फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   everything will be clear on durga shakti nagpal

'दुर्गा मामले में जल्द होगा दूध का दूध, पानी का पानी'

Thu, 08 Aug 2013 01:06 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Thu, 08 Aug 2013 01:06 AM IST
विज्ञापन
everything will be clear on durga shakti nagpal

उत्तर प्रदेश के होमगार्ड विभाग के मंत्री मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कहा कि निलंबित आईएएस दुर्गाशक्ति नागपाल मामले में जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पूरे मामले पर नजर है। मुख्यमंत्री ने एलआईयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) रिपोर्ट की जांच के आदेश दे दिए हैं।

होमगार्ड्स मुख्यालय में बुधवार को आफिसर्स मेस एनेक्सी भवन की आधारशिला रखने आए त्रिपाठी ने कहा कि दुर्गाशक्ति नागपाल मामले में जिस एलआईयू रिपोर्ट को लेकर विवाद हुआ है उसकी जांच कराई जा रही है। जांच से सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन


अब सुप्रीम कोर्ट लौटाएगी दुर्गा की 'शक्ति'!
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग में होमगार्डों की ड्यूटियों को लेकर होने वाले भ्रष्टाचार की शिकायतों पर उन्होंने कहा कि इस पर रोक लगाने का प्रयास जारी है। अब ड्यूटियां कंप्यूटर पर लग रही हैं। कोशिश की जा रही है कि होमगार्ड्स को ज्यादा से ज्यादा ड्यूटी मिल सके।


'दुर्गा जैसे अफसरों को सस्पेंड नहीं, सलाम करना चाहिए'


डीजी होमगार्ड एसी शर्मा ने कहा कि होमगार्डों को बाढ़ आपदा से निपटने और आग से बचाव की ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि ऐसे मौकों पर बचाव कार्य के लिए उनकी मदद ली जा सके। आधुनिकीकरण के तहत होमगार्डों के लिए पहली बार इन्सास राइफलें और नाइन एम एम पिस्टलें खरीदी जाएंगी।

इसके अलावा बाढ़ आपदा में मदद के लिए जीवनरक्षक उपकरणों से लैस पांच मोटरबोट खरीदी जाएगी। इसके अलावा सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम, सोलर पावर बेस्ड बैकअप सिस्टम, हल्के वाहन व अन्य सामान खरीदने का भी प्रस्ताव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed