फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   youth took inspration from vivekanand

Etawah News: युवाओं ने विवेकानंद से ली प्रेरणा

Thu, 12 Jan 2023 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
youth took inspration from vivekanand
इटावा। आज स्वामी विवेकानंद की जयंती है। जिले के युवा उन्हें आदर्श मानकर उनके पदचिह्नों पर चलने का प्रयास कर रहे हैं। समाज को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं। कोई निशुल्क कोचिंग चला रहा है तो कोई रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक कर रहा है। लेखनी के जरिये लोगों में आत्मविश्वास जगाने और महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का कार्य भी इनमें शामिल हैं। समाजसेवा से जुड़े यह कार्य उनकी पहचान बना रहे हैं। अन्य लोगों को भी कुछ अलग और अच्छा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

निशुल्क कोचिंग और 10 रुपये में भोजन
पुरविया टोला निवासी सौम्य वर्मा तरुन काफी समय से जरूरतमंद बच्चों के लिए निशुल्क कोचिंग चला रहे हैं। करीब एक साल से मां अन्नपूर्णा भोजनालय में गरीबों को 10 रुपये में रात का भोजन भरपेट खिलाते हैं। सर्दियों में अलाव भी जलवा रहे हैं।
विज्ञापन

रक्तदान की अलख, लावारिस शवों का करा रहे अंतिम संस्कार
रक्तदाता समूह चलाने वाले दीपक तोमर व शरद तिवारी रक्तदान, अनाथ बच्चों को शिक्षा दिलाने जैसा कार्य कर रहे हैं।
स्वामी विवेकानंद जी को अपना आदर्श मानने वाले यह दोनों युवा और इनकी टीम जनपद में मिलने वाले लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कराने का कार्य भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षा की करा रहे तैयारी
फ्रेंडस कॉलोनी में एकलव्य फाउंडेशन के संस्थापक राहुल तोमर 14 वर्षों से छात्र- छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करा रहे हैं। इनके पढ़ाए हुए डेढ़ हजार से अधिक छात्र- छात्राएं विभिन्न सरकारी पदों पर कार्यरत हैं। हर साल वह करीब 100 छात्रों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करा रहे हैं। अन्नपात्रम संस्था के जरिये जरूरतमंदों को भोजन व वस्त्र उपलब्ध कराने का कार्य करते हैं।
लेखकों को बढ़ावा, करते सम्मानित
पेशे से पुलिस कर्मी, हृदय से साहित्यकार सुमित प्रताप सिंह मूलता ग्राम लालपुरा के निवासी हैं। इन्होंने कविता, गीत, व्यंग्य, लघुकथा, कहानी, संस्मरण, साक्षात्कार, पुस्तक समीक्षा इत्यादि विधाओं में जोरदारी के साथ कलम चलाई है। इनकी कई प्रकाशित पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। 2014 से हर साल देश के हर विधा के लेखकों, साहित्यकारों का शोभना वेलफेयर सोसायटी की ओर से सम्मान करते आ रहे हैं।
100 परिवारों को जोड़ चुकीं
रामलीला रोड के पास रहने वाली चित्रा परिहार वर्ष 2010 से चित्रा शक्ति वेलफेयर सोसाइटी के जरिये जरूरतमंदों के लिए काम कर रही हैं। जिला कारागार महिला शिकायत समिति की सदस्य के नाते महिलाओं की समस्याओं का निवारण करती हैं। वर्ष 2017 से पुलिस विभाग की ओर से चलाए जा रहे परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर के रूप में 700 से अधिक परिवारों को जोड़ने का काम कर चुकी हैं।
गरीबों के इलाज में देते मदद
शांति कॉलोनी निवासी विशाल चौहान इटावा हेल्प डेस्क के सदस्य हैं। वह गरीबों के इलाज में निशुल्क मदद करते हैं। इन दिनों फुटपाथ पर सोने वालों को गर्म कपड़े और कंबल बांट रहे हैं। दो आश्रय स्थल बनाए हैं। उनका कहना है जो सेवाएं इटावा में दे रहे हैं, उसे अन्य जिले मे पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आठ जिलों में टीम सक्रिय है।

पशु सेवा की लगी लगन
लक्ष्मण कॉलोनी निवासी अक्षय द्विवेदी खाली टाइम निकाल कर कई वर्षों से गो सेवा कर रहे हैं। बताते हैं कि किसी भी पशु के हादसे में घायल होने व बीमार पड़ने पर फोन आते ही मौके पर पहुंचकर इलाज कराने में लग जाते हैं। लंपी वायरस के दौरान गायों का निशुल्क इलाज और वैक्सीनेशन कराया। फ्रेंड्स कॉलोनी में निशुल्क जीव अस्पताल भी चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed