फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   youth,etawah news,pickup,dies,collision

पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

Mon, 28 Jun 2021 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
youth,etawah news,pickup,dies,collision
बकेवर। इटावा-कानपुर हाईवे पर नारायण कोल्डस्टोरेज के सामने सोमवार शाम को तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

टक्कर लगने के बाद बाइक पिकअप में फंस गई। चालक ने पिकअप भगा दी। इससे करीब तीन मीटर तक बाइक सड़क पर घिसटती चली गई। पिकअप रोककर चालक ने बाइक को निकाला और भाग निकला।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस को मौके से टूटा हुआ हेलमेट मिला है।
थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को मोेर्चरी में रखवा दिया गया है। बाइक में लगे बैग में काफी दवाएं मिली हैं। इससे लगता है कि बाइक सवार दवा संबंधी काम करते थे। बाइक नंबर के आधार पर उनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed