{"_id":"619d381e5475e812102f91b5","slug":"youth-dies-due-to-uncontrollable-vehicle-collision-etawah-news-knp6656924140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू वाहन की टक्कर से युवक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू वाहन की टक्कर से युवक की हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर (इटावा)। आगरा-कानपुर हाईवे पर मंगलवार को बाइक से हरियाणा के फरीदाबाद से बिहार जा रहे बाइक पर युवक की बेकाबू वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए था, जिससे उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं।
पुलिस का कहना है कि युवक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आने से मौत हुई है। पुलिस ने भी बताया कि हादसे के वक्त बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
आगरा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जसवंत नगर के नगला नवलपुर व सेना गांव के बीच बाइक पर सवार एक युवक को तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया।
वाहन की टक्कर से युवक बाइक से उछल कर सड़क पर गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह मौके पर पहुंचे।
चौकी प्रभारी ने बताया कि बाइक में मिले कागजात व मोबाइल नंबर से मरने वाले युवक की पहचान एसजीएम नगर फरीदाबाद (हरियाणा) के एनआईटी निवासी राजकुमार (26) के रूप में हुई।
मोबाइल नंबर के आधार पर सोमवीर के परिजनों को हादसे की जानकारी पुलिस ने दी है। परिजनों ने बताया कि उपेंद्र का बेटा राजकुमार बिहार का रहने वाला था और फरीदाबाद में नौकरी करता था।
विज्ञापन
हादसे के वक्त वह बाइक से फरीदाबाद से बिहार जा रहा था। चौकी प्रभारी के मुताबिक, सोमवीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसके परिजनों के बिहार से आने का इंतजार किया जा रहा है।