{"_id":"583b1d984f1c1bfa3d08848c","slug":"young-man-fell-down-from-roof-due-to-police-fear","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के डर से छत से गिरा युवक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के डर से छत से गिरा युवक
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 27 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
घायल हुआ गुड्डू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम नवलपुरा में दो पक्षों में हुए विवाद के बाद पुलिस की पकड़ से बचने के लिए डरकर भाग रहा युवक छत से नीचे गिर गया। जिससे उसके हाथपांव में गंभीर चोटें आई। पुलिस ने घायल युवक को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चौपुला में इटावा बरेली राजमार्ग पर जाम लगा दिया। सीओ सैफई ने आक्रोशित लोगों को समझाया।
विज्ञापन
ग्राम नवलपुरा में संजू यादव पुत्र दफेदार और गुड्डू यादव पुत्र रामनाथ यादव के बीच रविवार सुबह बच्चों के खेलने को लेकर विवाद हो गया। गांव के संभ्रांत लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि शाम को संजू यादव ने चौबिया पुलिस को बुला लिया। इसके बाद पुलिस को लेकर गुड्डू के घर पहुंचा। पुलिस को देखकर गुड्डू डर कर भागा तो छत से नीचे गिर पड़ा। इसके बाद गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। संजू वहां से भाग गया। पुलिस घायल गुड्डू को लेकर सैफई अस्पताल पहुंच गई। आक्रोशित लोगों ने शाम करीब 6 बजे चौपुला में इटावा बरेली मार्ग पर जाम लगा दिया। सीओ सैफई विनय चौहान ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन