फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   XEN (First) removed following a complaint to the VIP Committee; JE suspended in a separate case

Etawah News: विप समिति में शिकायत पर एक्सईएन प्रथम हटाए गए, अन्य मामले में जेई निलंबित

Sat, 22 Aug 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
XEN (First) removed following a complaint to the VIP Committee; JE suspended in a separate case
क्राॅसर
विज्ञापन

- विधान परिषद की समिति में शिकायत के बाद तबादले से जोड़ा जा रहा मामला, निगम ने बताई रुटीन प्रक्रिया
- बिजली चोरी के मामलों में लापरवाही बरतने पर रामलीला विद्युत उपकेंद्र के जेई को किया गया निलंंबित

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। बिजली निगम के इटावा शहर के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) प्रथम हनुमान प्रसाद मिश्रा का तबादला कर दिया गया है। उन्हें ललितपुर में अधिशासी अभियंता मीटर के पद पर भेजा गया है। उनके स्थान पर ललितपुर में अधिशासी अभियंता मीटर के पद पर तैनात उमाशंकर को इटावा भेजा गया है। नए अधिकारी के कार्यभार संभालने तक इटावा में अधिशासी अभियंता मीटर को एक्सईएन प्रथम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
हनुमान प्रसाद मिश्रा की शिकायत विधान परिषद की विद्युत व्यवस्था संबंधी समिति में की गई थी। इसके बाद हुए तबादले को शिकायत से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि बिजली निगम के अधिकारियों ने इसे विभागीय आदेश के तहत सामान्य तबादला प्रक्रिया बताया है। अधीक्षण अभियंता ऋषभ देव ने बताया कि निगम की ओर से एक्सईएन प्रथम का स्थानांतरण किया गया है। उनके स्थान पर ललितपुर के एक्सईएन उमाशंकर को भेजा गया है।
विज्ञापन

वहीं बिजली चोरी के मामलों में लापरवाही बरतने पर रामलीला विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता (जेई) शिवम कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। अधीक्षण अभियंता ऋषभ देव ने बताया कि रामलीला उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र के कुछ मैरिज होम में बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। निगम ने सात मैरिज होम की जांच कराई। इनमें तीन स्थानों पर बिजली संबंधी गड़बड़ी मिली। मामले में जेई को जिम्मेदार मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई। निलंबित जेई शिवम कुमार शर्मा को खंड द्वितीय से संबद्ध किया गया है। रामलीला विद्युत उपकेंद्र का अतिरिक्त प्रभार सुंदरपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई ललित कुमार को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed