{"_id":"637e64d6eeb36d5abe1efb2c","slug":"women-suicide-deadbody-found-hanged-etawah-news-knp729898030","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
जसवंतनगर। बलरई के बीबामऊ गांव में महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद ससुराली फरार हैं।
बीबामऊ गांव निवासी बबली (24) पत्नी राहुल यादव बुधवार सुबह घर पर अकेली थी। पति ट्रक लेकर बाहर गया था। सास व ससुर खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान बबली ने दीवार पर लगी खूंटी से रस्सी के सहारे फंदा लगा आत्महत्या कर ली। सास घर पहुंची तो बबली का शव देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने घटना की सूचना पति व बेटे को दी।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे सीओ जसवंतनगर अतुल प्रधान ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मायके पक्ष को सूचना दी। बलरई थाना प्रभारी रजनेश कुमार ने बताया कि महिला के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं है। मृतका के तीन साल की बेटी को ससुराली कहीं लेकर चले गए हैं।