{"_id":"6499d7e4388ac8eaa40a3e38","slug":"women-demanding-removal-of-wall-surrounded-dm-etawha-news-c-12-1-306726-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: दीवार हटवाने की मांग कर रही महिलाओं ने डीएम का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: दीवार हटवाने की मांग कर रही महिलाओं ने डीएम का किया घेराव
Mon, 26 Jun 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो 18:::डीएम का घेराव करतीं रामनगर शिवा कॉलोनी की महिलाएं। संवाद
दीवार हटवाने की मांग कर रहीं महिलाओं ने डीएम का किया घेराव
- विजयनगर के मोहल्ला रामनगर शिवा कॉलोनी में रास्ते को लेकर चल रहा है विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। शहर के विजयनगर वार्ड के मोहल्ला रामनगर शिवा कॉलोनी में कच्चे रास्ते पर कब्जे का आरोप लगाकर कलक्ट्रेट में धरना दे रही महिलाओं ने परिसर में ही डीएम का घेराव कर लिया। उन्होंने डीएम से कब्जा हटवाने की मांग की। डीएम मौके पर टीम भेजकर जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस पर महिलाओं ने धरना बंद किया।
धरने पर बैठे लोगों का आरोप है कि कई सालों से उनकी ओर से एक कच्चे रास्ते का उपयोग किया जा रहा है। इस पर कुछ लोगों ने अपनी जगह बताते हुए दीवार खड़ी कर दी है। इसका मोहल्ले के लोग विरोध करते हुए दीवार को हटवाए जाने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं समेत मोहल्ले के लोग धरने पर बेठे थे। सोमवार को डीएम को अपने कार्यालय से निकलता देख महिलाओं ने उनका घेराव कर लिया। उन्होंने समस्या का निदान करने की मांग की।
डीएम ने कहा कि जांच कराई जा रही है। राजस्व और नगर पालिका से रिपोर्ट मांगी है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने तत्काल अधिकारियों को भेजने का भी आश्वासन दिया। वहीं उन्होंने मोहल्ले के लोगों से दीवार तोड़ने का वीडियो होने की बात कहते हुए चेताया कि कानून हाथ में लेना ठीक नहीं। उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डीएम के घेराव के धरने स्थल पर पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट अरुण गोंड, तहसीलदार राजकुमार, ईओ विनय कुमार मणी ने महिलाओं को समझाकर उनका धरना समाप्त कराया। सिटी मजिस्ट्रेट ने एक सप्ताह के अंदर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। तहसीलदार ने बताया कि दूसरे पक्ष की ओर से एक इकरारनामा दिखाया गया है। उसका रिकार्ड फिलहाल हमारे रिकार्ड में नहीं मिला है। ईओ से भी स्थलीय रिपोर्ट मांगी है। दोनों रिपोर्ट एसडीएम सदर के पास प्रस्तुत की जाएंगी। उनके निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।