{"_id":"653c0b70848aed78c20a9a14","slug":"woman-riding-a-bike-lost-her-life-in-a-collision-with-a-pickup-etawha-news-c-216-1-etw1001-4479-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला की जान गई
Sat, 28 Oct 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
जसवंतनगर। क्षेत्र के नगरिया मोड़ के पास पड़ोसी के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही महिला को पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
जसवंतनगर थाना क्षेत्र के पंसारी बाजार निवासी श्री देवी (55) पड़ोसी अवधेश की बाइक पर सवार होकर शुक्रवार सुबह सात बजे अपने सिंघाड़े के तालाब पर उगाई के रुपये लेने जा रही थी। जैसे ही वह नहर के पुल के पास नगरिया मोड़ पर पहुंची, पीछे से दूध से भरी पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी भिजवाया जहां श्रीदेवी को डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के तीन पुत्र व एक पुत्री है, जोकि विवाहित हैं। हादसे की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।