{"_id":"69d2af83d0069fea2b0d9b34","slug":"woman-killed-nine-seriously-injured-in-wall-collapse-etawah-news-c-216-1-etw1005-140538-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: दीवार गिरने से महिला की मौत, नौ गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: दीवार गिरने से महिला की मौत, नौ गंभीर
विज्ञापन
-तेहरवीं कार्यक्रम के दौरान हादसा, पूड़ी बेल रही महिला पर गिरी दीवार
संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। भरथना क्षेत्र के झिंदुआ गांव में रविवार शाम बारिश और तेज हवा के बीच घर की चहारदीवारी गिरने से चीख-पुकार मच गई। इसमें 10 लोग दब गए। घायलों को मलबे से निकाल सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां एक महिला की मौत हो गई जबकि नौ घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रविवार शाम को झिंदुआ गांव में चंद्रभान के पिता नाथूराम की तेरहवीं का कार्यक्रम चल रहा था। चौबिया क्षेत्र के बिठौली गांव निवासी परशुराम सक्सेना अपने परिवार के करीब 14 लोगों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। घर के पास कढ़ाई में पूड़ियाँ सेकी जा रही थीं और कुछ महिलाएं व अन्य लोग पास में बैठकर पूड़ी बेल रहे थे। इसी दौरान दोपहर बाद मौसम बिगड़ गया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचाव के लिए पहली मंजिल की छत पर रस्सियों के सहारे तिरपाल बाँध दिया गया, लेकिन कुछ ही देर में तिरपाल में पानी भर गया। इससे दीवार पर दबाव बढ़ गया और अचानक दीवार भरभराकर नीचे गिर पड़ी। दीवार गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। हादसे में मुन्नी देवी (65) की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं, हादसे में संगीता, भूरी देवी, राहुल, निधि, सोनाक्षी, कमला देवी, परशुराम समेत नौ लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां सभी की हालत स्थिर बनी हुई है