{"_id":"610bfec18ebc3ec1c43af7db","slug":"woman-commits-suicide-in-etawah-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इटावा: मासूम को कमरे के बाहर सुला कर फंदे पर झूली मां, मायके वालों के आने पर फरार हो गए ससुराली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: मासूम को कमरे के बाहर सुला कर फंदे पर झूली मां, मायके वालों के आने पर फरार हो गए ससुराली
Thu, 05 Aug 2021 08:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 05 Aug 2021 08:40 PM IST
सार
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा। इधर मायके वालों के आते ही ससुराली फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि मृतका के परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले में जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला वर्माजीत गांव में गुरुवार सुबह एक महिला अपने छह माह के मासूम बेटे को कमरे के बाहर सुलाकर फांसी के फंदे पर झूल गई। ससुराल वालों ने घटना की सूचना पुलिस व मृतका के मायके वालों को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा। इधर मायके वालों के आते ही ससुराली फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि मृतका के परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। गांव निवासी पवन यादव की शादी आरती (28) से 22 जून 2018 को हुई थी।
उनके छह माह का बेटा राज है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह आरती के सास-ससुर व पति खेत पर काम करने गए थे। घर में आरती व उसका बेटा थे। सुबह करीब नौ बजे आरती ने बेटे राज को कमरे बाहर तख्त पर सुला दिया।
विज्ञापन
इसके बाद खुद कमरा बंद करके पंखे के कुंडे के सहारे साड़ी से फांसी लगा ली। दोपहर में पवन और उसके माता-पिता खेत से घर लौटे और बहू को आवाज दी। कमरे के अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर उन्होंने दरवाजे की दराज से अंदर झांककर देखा तो आरती का शव फंदे से लटक रहा था।

इस पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। थाना प्रभारी अमरपाल सिंह फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कमरे का दरवाजा खुलवाकर शव को फंदे से नीचे उतरवाया। फोरेंसिक टीम ने घटना के साक्ष्य जुटाए। इस दौरान मैनपुरी के थाना बरनाहल, नगला दौलत गांव निवासी आरती के पिता गोरेलाल, भाई गौरव समेत मायके पक्ष के तमाम लोग पवन के घर पहुंच गए।
आरोप है कि पवन व उसके परिजन आरती के घरवालों को देखते ही मौके से भाग निकले। ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार को दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।