फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Will Congress government in the state : Mathur

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होगी: माथुर

Fri, 30 Jan 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 30 Jan 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Will Congress government in the state : Mathur

धर्म निरपेक्षता बनाम सांप्रदायिकता के बीच लड़ाई में

विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश में संगठन के सहयोग से वापसी करेगी। पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता हासिल करेगी। यह दावा कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप माथुर ने लखनऊ जाते समय भरथना के मुहल्ला कल्याणनगर में कही।

 वे पूर्व नगर अध्यक्ष स्व. चतुर्भुज मिश्रा के निवास पर आयोजित स्वागत समारोह में आए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है।

केंद्र की मोदी सरकार किसानों व गरीबों की विरोधी है। सरकार ने सात माह में धरातल पर कुछ भी नहीं किया। नेता का स्वागत करने वालों में पीएन मिश्रा, राकेश यादव, सुरेंद्र सिसोदिया, महेश रावत, अनिल यादव, गोपाल उपाध्याय, सुखराम सिंधी, अरूण पोरवाल, अनिल पाठक, विपिन बिहारी दुबे, श्रीचंद्र गोस्वामी, शिवशंकर पाठक, महेश शुक्ला, उमाशंकर तिवारी, बाबूराम कैथिया आदि शामिल रहे।

प्रदीप माथुर ने गुरुवार को कांग्रेस के पदाधिकारियों तथा पुराने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय पर बैठक की तथा सुझाव लिए। उन्होंने शहर के गणमान्य लोगाें से भी मुलाकात की है।

उन्होेंने किसान बचाओ देश बचाओ का नारा भी दिया। उन्होंने प्रदेश तथा कें द्र सरकार की नीतियों पर कहा कि दोनों की नीतियां किसान विरोधी हैं।

कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था गर्त में चली गई है। फसल के उचित दाम किसानों को नहीें मिल रहे हैं। देशभर में पूंजीपतियों का राज चल रहा है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वह गांव-गांव जाए और सपा तथा भाजपा की नीतियों को उजागर करें। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह ने अपने विचार रखे। प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल यादव, शहर अध्यक्ष राशिद खां ने भी विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed