फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   well found in shunting track, danger

शंटिंग ट्रैक के बीच कुआं, हादसे की आशंका

Mon, 18 Jul 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 18 Jul 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
well found in shunting track, danger
इटावा स्टेशन के पूर्वी आउटर शंटिंग लूप लाइन का वह स्थान जहां कुएं को पाटा गया। - फोटो : अमर उजाला

इटावा स्टेशन के पूर्वी आउटर के निकट शंटिंग लूप लाइन के पास झमाझम बारिश के बाद ट्रैक के बीचोबीच पांच फीट गहरा गड्ढा हो गया। सूचना मिलने पर रेलवे ने इसे अस्थायी रूप से भरवा दिया। रेलवे पीडब्लूआई एनएस यादव ने ट्रैक के नीचे कुआं होने की बात स्वीकारी है। ट्रैक से टनों वजन के साथ मालगाड़ी माह में कई बार शंटिंग करती हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

विज्ञापन


  इटावा रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर के आउटर पर गांधीनगर नाला पुलिया के पास खंबा नंबर 1155/21 के निकट बारिश के बाद शंटिंग ट्रैक के बीच लगभग पांच फीट गहरा कुआं दिखा। ये देख क्षेत्र के लोगों ने इसकी जानकारी रेलवे को दी। रेल अधिकारियों ने आनन फानन कुआं पाट कर ऊपर से मिट्टी डाल दी। लेकिन रविवार  शाम एक बार फिर तेज बारिश में कुएं में भरी गिट्टी और मिट्टी तीन फीट नीचे बैठ गई। जिस पर रेलवे ने दोबारा कुएं में गिट्टी और मिट्टी भरकर कुएं की लीपापोती कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक के बीच गहरा गड्ढा देख वह अचंभित थे। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो पता चला कि ट्रैक के नीचे लगभग डेढ़ मीटर चौड़ा कुआं है। ईंटों से लग रहा था कि कुआं काफी पुराना है। रेलवे पीडब्लूआई एनएस यादव ने शंटिंग ट्रैक के नीचे कुआं होने के बात स्वीकारी है। उन्होंने कहा कि अभी अस्थायी रूप से कुएं को भरवाया गया है। बाद में स्थायी तौर पर इसे बंद कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed