{"_id":"588253484f1c1bf369efdee3","slug":"we-wil-win-the-erligious-battle-says-shivpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मयुद्ध में जीत हमारी होगी: शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मयुद्ध में जीत हमारी होगी: शिवपाल
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 20 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते शिवपाल सिंह यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमारे सामने भी बहुत विकल्प थे। हमने कभी भी उन पर गौर नहीं किया। कुछ भितरघातियों की वजह से छोटी सी घटना ने बड़ा रूप ले लिया। इस धर्मयुद्ध में जीत हमारी ही होगी। वह शुक्रवार को ताखा में सपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में पिछले हुए पारिवारिक घटनाक्रम के बाद पहली बार शिवपाल सिंह जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के ताखा पहुंचे थे। इस दौरान ताखा के सेक्टर प्रभारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में पिछले दिनों हुए घटनाक्रम पर उनका दर्द भी चेहरे पर दिखा। उन्होंने कहा छोटी सी घटना ने इतना बड़ा रूप ले लिया, क्यों ले लिया इस बात को वह खुद भी नहीं समझ पाए हैं। कुछ भितरघाती हैं जिन्होंने इस मामले में जमकर रोटियां सेंकी हैं। इन भितरघातियों से सावधान रहना होगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग तो यहां भी बैठे होंगे, जो उन्हें सूचना दे रहे होंगे, हम क्या बोल रहे हैं। ऐसे लोगों की सूची बनाएं।
विज्ञापन
बाद में ऐसे लोगों को उजागर किया जाएगा। सभी बातें सामने आएंगी और ऐसे भितरघातियों को बेनकाब करना होगा। उन्होंने कहा कि उनके मन में तो कुछ भी नहीं था। हमसे कोई झगड़ा नहीं था लेकिन पार्टी में हर समय तो सबके मन की नहीं हो सकती है। हमने तो केवल गलत काम करने वालों का विरोध किया था जिसे हमेशा करते रहेंगे। उन्होंने कहा यह धर्मयुद्ध है। नेता जी उनके साथ हैं। धर्मयुद्ध में जीत हमारी ही होगी। उन्होंने कहा कि उन पर बहुत हमला किया गया। हमारे पास भी तमाम विकल्प थे लेकिन हमने किसी भी विकल्प का सहारा नहीं लिया। क्योंकि नेताजी जैसी शक्ति उनके पास है। ताखा के कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि इस बार की जीत प्रदेश में नंबर वन की जीत उनकी विधानसभा में हो। इसके लिए सभी एकजुट होकर लग जाएं। वह खुद भी ताखा में बहुत समय देंगे क्योंकि उनकी जड़ ताखा ही है। इससे पहले पीसीएफ के चेयरमैन आदित्य यादव ने अपने पिता के कराए गए विकास कार्यों को जोड़कर चुनाव में बड़ी जीत दिलाने की अपील की। बैठक को पूर्व एमएलसी रामनरेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरपाल सिंह यादव, जयराज सिंह यादव ध्रुव कुमार यादव, पंचायत सदस्य रामवीर सिंह यादव, सुरेश चंद्र लोकदल, राम प्रकाश यादव, अखिलेश, वेदराम, राधेश्याम यादव ने भी संबोधित किया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने समस्याएं भी रखीं। कार्यकर्ताओं ने कड़वा घूंट पीकर भी पार्टी के साथ खडे़ रहने वाले शिवपाल सिंह यादव को भारी मतों से जिताने का आश्वासन दिया। बैठक में कोमल सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार चक्रवर्ती, ताले सिंह यादव, शीलू, दलवीर सिंह, साधो सिंह यादव, अनुरुद्ध यादव, वीरेंद्र ब्रज नरेंद्र, मन्नीलाल गुप्ता मौजूद रहे ।
विज्ञापन