{"_id":"5dd6c61f8ebc3e54af1ecbc1","slug":"waterlogging-and-dirt-spread-disease-in-shivpuri-etawha-news-knp5272894164","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव और गंदगी ने शिवपुरी में फैलाई बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव और गंदगी ने शिवपुरी में फैलाई बीमारी
विज्ञापन
फोटो संख्या 30: ऊसराहार अस्पताल में इलाज के लिए आईं महिला मरीज
- फोटो : ETAWHA
गंदगी और जलभराव के चलते सैफई ब्लॉक के गांव शिवपुरी टिमरूआ के मजरा शिवपुरी में बीमारियां फैल गई हैं। एक छात्रा की डेंगू से मौत हो गई और उसके भाई समेत बड़ी संख्या में लोग बुखार की चपेट में हैं।
गांव के नेकराम ने बताया कि नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी भरा रहता है। इससे मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। सफाई कर्मचारी कई-कई महीने बाद आता है। गंदगी के कारण ही बीमारियां फैल रही हैं।
संतोष कुमार ने बताया कि दो महीने से लोग परेशान हैं। गांव में बड़ी संख्या में लोग बुखार की चपेट में हैं। बीमारी फैलने की जानकारी आशा और ग्राम प्रधान को दी जा चुकी है। इसके बावजूद अभी तक अस्पताल से टीम नहीं आई है। संतोष ने बताया कि एक बार भी एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं कराया गया। फागिंग भी नहीं हुई है।
विज्ञापन
ऊसराहार पशु अस्पताल ऊसराहार तिराहे बिधूना सड़क मार्ग पर गंदगी जमा हैं। पशु अस्पताल के पास जलभराव है। बिधूना सड़क निवासी लाखन सिंह यादव, शिवकुमार, अजय शर्मा, बट्टन गुप्ता, संदीप पाल, पशु अस्पताल के पीछे गली निवासी एस कुमार, राघव गुप्ता, योगेश गुप्ता आदि ने जिलाधिकारी से सफाई कर्मचारी की नियुक्ति और एंटी लार्वा के छिड़काव कराने की मांग की है।
इस बारे में प्रधान प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र अवस्थी का कहना है कि कस्बे में दो सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति करने के लिए वह कई बार पत्र लिख चुके हैं। सीमित संसाधनों में ग्राम पंचायत अपने स्तर से सफाई कराती है।