फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Watchman's Son Found Unconscious Near Liquor Shop; Dies

Etawah News: चौकीदार का बेटा शराब ठेके के पास पड़ा मिला बेहोश, मौत

Wed, 20 May 2026 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Watchman's Son Found Unconscious Near Liquor Shop; Dies
फोटो 03: धर्मेंद्र कुमार की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
बकेवर। ग्राम व्यासपुरा में मंगलवार सुबह चौकीदार का बेटा शराब के ठेके पर बेहोश पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन के मुताबिक युवक शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन


ग्राम व्यासपुरा निवासी चौकीदार रामप्रकाश कठेरिया ने बताया कि बेटा धर्मेंद्र कुमार (48) पेशे से ट्रैक्टर चालक था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे वह घर से महासिंहपुरा गांव के पास स्थित देसी शराब ठेके पर जाने की बात कहकर निकला था। इसके कुछ ही देर बाद ठेके के पास उसे अचेत अवस्था में पड़ा देख राहगीरों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने परिजन को सूचना दी। बेटे की हालत बिगड़ने की खबर मिलते ही पिता रामप्रकाश अन्य परिजन के साथ मौके पर पहुंचे। बेहोश पड़े धर्मेंद्र को बकेवर स्थित 50 शय्या अस्पताल ले गए जहां इमरजेंसी में तैनात डॉ. रवींद्र शाहू ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

धर्मेंद्र की मौत की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची, पत्नी सुनीता, भतीजी और अन्य परिजन में चीख-पुकार मच गई। धर्मेंद्र के तीन बेटे सनी, बॉबी और विशाल हैं जो अमृतसर में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। बॉबी इन दिनों घर आया था जो घटना के समय ऊसराहार गया हुआ था। बकेवर थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि धर्मेंद्र काफी समय से शराब पीने का आदी था। परिजन से पूछताछ में सामने आया है कि वह पहले भी कई बार आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास कर चुका था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

फोटो 03: धर्मेंद्र कुमार की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

फोटो 03: धर्मेंद्र कुमार की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed