फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Was murdered on suspicion of having an illegal relationship with his wife

Etawah News: पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में की थी हत्या

Sat, 08 Jul 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 08 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Was murdered on suspicion of having an illegal relationship with his wife
(फोटो संख्या 13) पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी।
विज्ञापन




क्रासर

- गांव हरदोई में बुजुर्ग में बुधवार रात हुई हत्या का मामला

- पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, आला कत्ल भी बरामद


संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। सैफई थाना क्षेत्र के गांव हरदोई में बुधवार रात हुई साहब सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने पत्नी से अवैध संबंध मृतक के साथ होने के शक में उसकी हत्या की है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का बेलचा भी बरामद कर लिया। पुलिस ने पकड़े आरोपी को जेल भेज दिया।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार रात सैफई थाना क्षेत्र के गांव हरदोई निवासी साहब सिंह अपने घर के बाहर पड़े टिन शेड के नीचे सो रहे थे। तभी रात के समय उनकी सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। गुरुवार बेटी के जागने पर सुबह लोगों को इसके बारे में जानकारी हुई। पुलिस ने छानबीन की। मृतक के पुत्र अंकित की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही धर्मेद्र, रवि, राजेश उर्फ मास्टर, कैलाश व शिशुपाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। आरोपियों की तलाश के दो टीमों को लगाया गया था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कामिल अपनी टीम के साथ आरोपियों की तलाश में थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक आरोपी एक्सप्रेसवे से कर्री जाने रोड पर खड़ा है। इस सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने थाने लाकर उससे पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार की। उसने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध साहब सिंह के साथ है। इससे नाराज होकर उसने बुधवार की रात को टिन शेड में सोते समय साहब सिंह पर बेलचा से प्रहार कर हत्या कर दी और भाग निकला। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बेलचा भी बरामद कर लिया। एसएसपी ने बताया कि उसने अकेले ही साहब सिंह की हत्या करने की बात स्वीकार की है। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed