{"_id":"64c8061dbed602cd6f08b7b4","slug":"voting-done-for-consolidation-in-aheripur-etawha-news-c-216-1-etw1002-1232-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: अहेरीपुर में चकबंदी के लिए कराया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: अहेरीपुर में चकबंदी के लिए कराया मतदान
Tue, 01 Aug 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो 22::::अहेरीपुर में मतदान कराते कर्मचारी। संवाद
- किसानों ने जिलाधिकारी को हलफनामा देकर चकबंदी का किया था विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। ग्राम अहेरीपुर में चकबंदी प्रक्रिया को लेकर सहायक चकबंदी अधिकारी भरथना ने पंचायत भवन पर चकबंदी कराने एवं न कराने को लेकर मतदान प्रक्रिया का सहारा लेकर संक्रमणीय भूमिधर किसानों के मध्य मतदान कराया। जो कि न्याय प्रक्रिया के तहत नजर आया।
जनपद के विकासखंड महेवा में छूटे हुए ग्राम पंचायतों में चकबंदी होनी है। इसकी प्रक्रिया महेवा ब्लॉक के अहेरीपुर ग्राम में भी जारी होनी थी, लेकिन अहेरीपुर में कारणों से यह प्रक्रिया बंद पड़ी थी। इसे कुछ माह पहले से अहेरीपुर में चकबंदी चालू होने की सुगबुगाहट पर किसानों ने विरोध किया था।
सैकड़ों किसानों ने अहेरीपुर में जमीन के विवाद न होने की बात कहकर डीएम को हलफनामा देकर अहेरीपुर में चकबंदी न कराए जाने का विरोध दर्ज कराया था। इस प्रक्रिया को रोकने हेतु अहेरीपुर के किसानों ने उच्च न्यायालय प्रयागराज में एक याचिका भी दाखिल की थी। इसमें उच्च न्यायालय ने चकबंदी आयुक्त को पांच माह का निपटारा हेतु समय दिया था।
विज्ञापन
इसका समय तीन अगस्त 2023 को पूर्ण हो रहा है। सहायक चकबंदी अधिकारी भरथना संतोष कुमार यादव सोमवार को सुबह 11 बजे पंचायत भवन अहेरीपुर अपनी टीम के साथ पहुंचे तथा मतदान प्रक्रिया का सहारा लेकर चकबंदी कराने न कराने को लिकर अहेरीपुर पंचायत में आने वाले किसानों का मतदान कराया।
मतदान शाम चार बजे तक चली मतदान केंद्र पर आठ कर्मियों ने मतदान संपन्न कराया पूर्व प्रधान चुन्नी सिंह राठौर एवं प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश वर्मा को मतदान अभिकर्ता बनाया गया। अपने निर्धारित समय पर मतगणना कराई गई। इसमें कुल 167 किसानों ने प्रति भाग लिया। 147 किसानों ने चकबंदी न कराए जाने के पक्ष में मतदान किया। 20 किसानों ने चकबंदी कराए जाने के पक्ष में मतदान किया।
मतदान प्रक्रिया में कानूनगो चकबंदी कमल सिंह, चकबंदी लेखपाल राजीव, कालीचरण कौशलेंद्र, सुनील, प्रवेश तथा प्रवीण कुमार तहसील लेखपाल शिव कुमार आदि ने मतदान संपन्न कराया। एसीओ भरथना संतोष कुमार यादव ने बताया कि चकबंदी न कराने को लेकर किसान राजबहादुर आदि ने एक याचिका उच्च न्यायालय प्रयागराज में दाखिल की थी जिस के निर्देशन में एसओवी नगर मजिस्ट्रेट के आदेश पर निस्तारण प्रक्रिया मतदान कराकर किया गया। कुल 167 किसानों के मत पड़े। इसमें चकबंदी न कराने के पक्षधर 147 किसानों ने मत दिया। 20 किसानों ने चकबंदी कराए जाने के पक्ष में मतदान किया।