{"_id":"61abb7f030c096121618faff","slug":"vivad-etawah-news-knp6677344160","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाता न खुलने से काम नहीं हुए शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाता न खुलने से काम नहीं हुए शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताखा। प्रधान और सचिव के बीच चल रही खींचतान से छह महीने बीतने के बाद भी ग्राम पंचायत का खाता नहीं खुल सका है। जब खाता ही नहीं खुला तो ग्राम पंचायत के विकास के काम भी शुरू नहीं हो पा रहे हैं। ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है।
ताखा ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रतहरी के प्रधान का पंचायत निधि का खाता नहीं खुल सका है। ग्राम प्रधान नवी आलम ने बताया कि खाता न खुलने से पंचायत में किसी भी प्रकार का कोई काम नहीं करवाया जा सका।
जिसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एडीओ पंचायत देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सचिव और ग्राम प्रधान के बीच सामंजस्य न बैठने से अभी तक खाता नहीं खुल सका है। पंचायत सचिव को आदेश जारी कर दिया गया है। जल्द ही खाता खुलवाया जाएगा। (संवाद)