फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Villagers protested and stopped the construction of Annapurna Bhawan.

Etawah News: ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रुकवाया अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कार्य

Mon, 19 Jan 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Villagers protested and stopped the construction of Annapurna Bhawan.
चकरनगर। अन्नपूर्णा भवन के निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया और निर्माण कार्य को रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक लगाए गए निर्माण सामग्री की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


ब्लाॅक के तेजपुरा गांव में करीब दस लाख रुपये की लागत से आरईएस विभाग अन्नपूर्णा भवन का निर्माण करा रहा है। गांव के ब्रजेन्द्र तिवारी, पंकज कुमार, देवेश सिंह, गौरव चौहान, शिव नरेश, संदीप, राजीव, कल्लू, रामसिंह, श्यामू भूरे आदि का आरोप हैं कि ठेकेदार मानकविहीन सामग्री का उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीमेंट बेहद कम मात्रा में लगाया जा रहा है और घटिया किस्म की ईंटें लगाई जा रही हैं, जो हाथ से ही टूट जा रही हैं। निर्माण कार्य में लगाई गई सरिया, सीमेंट और ईंट सभी सामग्री मानक विहीन बताई जा रही है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले पर एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया का कहना है कि आरईएस विभाग के इस निर्माण कार्य को फिलहाल रुकवा दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed