{"_id":"61bcd803a64ac610253e0b0c","slug":"uprajyapal-etawah-news-knp670144039","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल आज इटावा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल आज इटावा में
विज्ञापन
सैफई हवाई पट्टी का निरीक्षण करते एसएसपी जयप्रकाश सिंह
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। इटावा हिंदा सेवा निधि के उन्नीतसवें सारस्वत समारोह में भाग लेने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा 18 दिसंबर को इटावा आएंगे। शुक्रवार एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सैफई हवाई पट्टी और कार्यक्रम स्थल इस्लामियां इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
पुलिस लाइन में अफसरों के साथ बैठक में कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के सभी को निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शहर कपिल देव और सभी सीओ मौजूद थे।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा 1 बजकर 20 मिनट पर सैफई हवाई पट्टी पर उतरेंगे। 1 बजकर 50 मिनट पर इस्लामियां इटावा कालेज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां हिंदी मनीषियों को सम्मानित करेंगे। 4 बजकर 20 मिनट पर वे सैफई हवाई पट्टी से प्लेन द्वारा नई दिल्ली चले जाएंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भीप्लेन से 10 बजकर 55 मिनट पर सैफई हवाई पट्टी उतरेंगे। साढ़े 12 बजे से सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद बुद्धिजीवियों से मिलेंगे। डेढ़ बजे इस्लामियां इंटर कालेज में समारोह में भाग लेने के बाद सवा 4 बजे लखनऊ चले जाएंगे।