फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   UP: Minor accuses husband-brother-in-law of rape in Etawah, says Mama-Mami was sold her

यूपी: इटावा में नाबालिग ने पति-देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, कहा मामा-मामी ने 16 साल की उम्र में बेचा था

Mon, 01 Feb 2021 11:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 01 Feb 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
UP: Minor accuses husband-brother-in-law of rape in Etawah, says Mama-Mami was sold her
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के इटावा में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। नाबालिग पत्नी ने पति व देवर पर दुष्कर्म करने व मामा-मामी पर करीब 16 साल की उम्र में जबरन बेंचकर शादी कराने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

इटावा एसएसपी के निर्देश पर ऊसराहार थाना पुलिस दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच कर रही है। 

एसएसपी के निर्देश पर ऊसराहार थाना में दर्ज मुकदमें में एक गांव निवासी बालिका के चाचा ने बताया कि मैनपुरी के कुर्रा ओना निवासी उसके मामा व मामी ने नौ दिसंबर को करीब 16 साल की उम्र में भतीजी की शादी बकेवर के युवक से करा दी थी। इसके बाद पति व देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।  
विज्ञापन


 

27 जनवरी को दुष्कर्म करने का विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने उसकी पिटाई की। दोनों के बाहर जाने के बाद किसी तरह बालिका घर से निकली और भरथना पहुंची। यहां पर उसने किसी व्यक्ति से चाचा को फोनकर घटना की जानकारी दी। चाचा बताए गए पते अनुसार नाबालिग भतीजी के पास पहुंचा और उसे लेकर बकेवर थाना गया।

आरोप है कि थाने में कोई सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की। इसके बाद बालिका का महिला थाना पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया। बताया कि जांच में बालिका के शरीर में कई चोटें आई है। एसएसपी के आदेश पर ऊसराहार थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।

ऊसराहार थाना प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया जमीन का विवाद सामने आया है। पीड़िता पांच बहने है। पिता की मौत के बाद वह मां के साथ मामा-मामी के घर रह रही थी। पीड़िता ने मामा-मामी पर आरोप लगाया है। मां से भी इस संबंध में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed