फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Unannounced power outages in urban and rural areas

बिजली की अघोषित कटौती से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हाहाकार

Tue, 14 Jun 2022 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Unannounced power outages in urban and rural areas
इटावा। प्रदेश में भाजपा की दूसरी बार सरकार बनने के बाद लोगों को बिजली की कटौती का करंट लग रहा है। दिन में 42 डिग्री से अधिक तापमान में लोग बेचैन रहते हैं, तो रात 10 बजे तक चलने वाली गर्म हवाओं के कारण लोगों की नींद उड़ी है। नींद पूरी न होने के कारण लोगों में बीमारियां बढ़ रहीं हैं। कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय को 24 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है। 17 से 18 घंटे टुकड़ों में बिजली मिल पा रही है। घटिया अजमत अली, कटरा शमशेर खां, महेरा चुंगी, चौगुर्जी, सिविल लाइंस, नौरंगाबाद, अशोक नगर आदि में वोल्टेज लो रहता है। फाल्ट भी होते रहते हैं। मंगलवार दोपहर फॉल्ट के कारण कई मोहल्लों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन

संवाद प्रतिनिधि जसवंतनगर के अनुसार कस्बे को पिछले सप्ताह तक करीब आठ घंटे बिजली मिल रही थी। चार दिन से गर्मी के साथ कटौती भी बढ़ गई। अब तीन से चार घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। गर्मी और ओवर लोडिंग के चलते ट्रांसफार्मर भी फुंक रहे हैं। एक हफ्ते में 8-9 ट्रांसफार्म फुंक चुके हैं। बड़ा चौराहा पर दो नंबर केंद्र पर चार दिन में तीन ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद प्रतिनिधि भरथना के अनुसार एक सप्ताह से नगर को 10 से 14 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र को 8 से 10 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। बिजली कभी लगातार चार घंटे नहीं आती है, इससे ज्यादा दिक्कत है। दुकानदार सौरभ दुबे और कमलेश कुमारी ने बताया कि एक सप्ताह से रात में कटौती बढ़ने से नींद पूरी नहीं हो पा रही है। इससे बच्चे व बुजुर्ग ज्यादा परेशान हैं।
संवाद प्रतिनिधि निवाड़ीकला के अनुसार महेवा और निवाड़ीकला उपकेंद्र से जुड़े करीब 100 गांवों को टुकड़ों में 8 से 10 घंटे ही बिजली मिल रही है। पंकज त्रिपाठी, हिमांशु प्रजापति, संजय सिंह,अभिषेक, संजय परिहार और अंकु शर्मा ने कहा कि बिजली आने और जाने का कोई समय तय नहीं है। दो-तीन घंटे लगातार बिजली नहीं मिल रही है। इससे इनवर्टर भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।
पांच दिन में नहीं बदला ट्रांसफार्मर
जसवंतनगर। कैस्त गांव के सामने त्रिवेणी कॉलोनी में 200 से ज्यादा परिवार रहते हैं। कॉलोनी का 25 केवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार को फुंका गया था। पांच दिन से लोग बिजली के लिए परेशान हैं। बिजली न होने से पानी का भी संकट है। कुछ लोगों ने सबमर्सिबल पंप चलाने के लिए किराए पर जनरेटर मंगाया है। कॉलोनी निवासी व्यापारी नेता सुभाष गुप्ता, विजय शिवहरे, जितेंद्र राठौर, बालक राम, मनीष पाल, गुड्डू राठौर ने अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।
थकावट, सिरदर्द, भूख न लगने के मरीज बढ़े
जिला अस्पताल के डॉ. शांतनु निगम ने बताया कि गर्मी शुरू होने के साथ पेट दर्द, उल्टी दस्त के मरीज बढ़ गए थे। कुछ दिनों से थकावट, सिर दर्द, भूख न लगने की दिक्कत वाले लोग अस्पताल आ रहे हैं। इनकी मुख्य वजह नींद पूरी न होना है।
घरेलू काम-काज और कारोबार प्रभावित
बिजली कटौती की वजह से घरेलू कामकाज और करोबार प्रभावित हो रहा है। घटिया अजमतअली के अमित ने बताया कि बिजली न होने से पानी की दिक्कत हो जाती है। इससे दिनचर्या प्रभावित होती है। जपुटरा निवासी शिक्षक अश्वनी सक्सेना ने बताया कि अधिक कटौती से इनवर्टर भी बैठ जाते हैं। रात जागकर कटती है। उर्दू मोहल्ले के जनरल स्टोर संचालक धीरज पोरवाल ने बताया कि नींद पूरी न होने से दुकान में ओंगते रहते हैं।
डीजल और बर्फ की खपत बढ़ी
पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र भदौरिया ने बताया कि मई और जून में 10 से 15 प्रतिशत तक खपत बढ़ी है। नौरंगाबाद के अजय बर्फ वालों ने बताया कि वैसे तो बर्फ की मांग एक महीने पहले ही बढ़ गई थी लेकिन पिछले आठ दिन से घरों के लिए पांच से दस किलो बर्फ लेने वाले लोग ज्यादा आ रहे हैं। बिजली कटौती के कारण से घरों के फ्रिज में बर्फ नहीं जम पा रही है।
शिवपाल सिंह ने एमडी को किया फोन
जसवंतनगर में लोगों ने शिवपाल सिंह यादव के समक्ष बिजली कटौती की समस्या रखी। बताया कि 12 और 13 जून को रात भर बिजली नहीं रही। दिन में भी दो तीन घंटे ही आई। चेकिंग के नाम पर अधिकारी लूट मचाए हैं। एक हफ्ते में 10 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। शिवपाल सिंह ने एमडी को फोन कर समस्या से अवगत कराया।

खपत बहुत बढ़ गई है इस लिए कटौती अधिक हो रही है। लोड बढ़ने से ही लो वोल्टेज की समस्या हो रही है। चेकिंग अभियान चलाकर बिजली चोरी को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। - संदीप अग्रवाल, एसई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed