फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ujjwala Yojana...then 40 thousand people will not get cylinders

Etawah News: उज्ज्वला योजना...तो 40 हजार लोगों को नहीं मिलेगा सिलिंडर

Thu, 09 Nov 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 09 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Ujjwala Yojana...then 40 thousand people will not get cylinders
उज्ज्वला योजना...40 हजार को नहीं मिलेगा सिलिंडर
विज्ञापन

डेढ़ लाख उज्जवला उपभोक्ताओं में 40 हजार के खाते से ई-केवाईसी नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। दीपावली पर उज्जवला योजना के तहत मुफ्त सिलिंडर का लाभ जिले के 40 हजार उपभोक्ताओं को नहीं मिल सकेगा। ई-केवाईसी न होने की वजह से उक्त लाभार्थी लाभ से वंचित रहेंगे।
दीपावली में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सरकार मुफ्त गैस सिलिंडर का तोहफा देने जा रही है। जिला पूर्ति विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। शासनादेश के तहत लाभार्थियों को इसका लाभ दो चरणों में मिलेगा। जिले में 1,51, 094 से अधिक उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं।
विज्ञापन

शासन ने दिवाली पर उज्ज्वला कनेक्शन धारक लाभार्थियों को निशुल्क गैस सिलिंडर देने की घोषणा की है। इस घोषणा से लोगों में काफी खुशी है। शासन ने इसका लाभ दो चरणों में देने की तैयारी की है। इसमें पहले चरण में नवंबर से दिसबंर तक और फिर दूसरा चरण जनवरी से मार्च तक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग 40 हजार उज्जवला लाभार्थियों के खाते लिंक नहीं हैं। ऐसे लाभार्थियों को योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। वहीं विभागीय अधिकारियों के अनुसार ई-केवाईसी के लिए गैस एजेंसी पर बायोमीट्रिक व्यवस्था की गई है। इससे बायोमीट्रिक सत्यापन कराया जा रहा है।
बैंक खाते से लिंक होना चाहिए आधार
शासन के इस आदेश से जिले की उन्हीं उज्ज्वला कनेक्शन धारकों को सुविधा मिलेगी। जिनके बैंक खाते आधार से लिंक होंगे। लाभ देने के लिए शासन ने कई शर्तों को भी लागू किया है। पहली शर्त यह है कि योजना का लाभ ऐसे लाभार्थियों को मिलेगा, जिनका खाता आधार लिंक होगा।
डीबीटी के माध्यम से खाते में आएगी धनराशि
उज्ज्वला कनेक्शन धारकों की सब्सिडी डीबीटी के माध्यम से मिल रही है। लाभार्थियों को गैस एजेंसी पर रिफिल की पूरी धनराशि जमा करनी होती है। नि:शुल्क रिफिल में भी गैस एजेंसी पर पूरी धनराशि जमा करनी होगी और वह धनराशि डीबीटी के माध्यम से खाते में भेजी जाएगी।

उज्जवला उपभोक्ता
इंडियन ऑयल 99086
हिंदुस्तान पेट्रोलियम 38299
भारत पेट्रोलियम 13709
-------------------------------------
वर्जन
जिन उज्जवला गैस धारकों के खातों की ई-केवाइसी नहीं हुई है, उनकी केवाईसी करवाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। धनराशि सिलिंडर लेने के बाद उपभोक्ता के खाते में वापस की जाएगी । इसलिए खाते का लिंक होना आवश्यक है। - सीमा त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed