फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two women including female doctor found dengue infected

Etawah News: महिला डॉक्टर समेत दो महिलाएं डेंगू संक्रमित मिलीं

Fri, 01 Dec 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 01 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two women including female doctor found dengue infected
इटावा। जनपद में अगस्त महीने से डेंगू के संक्रमित व लक्षण वाले केस मिलने का शुरू हुआ सिलसिला दिसंबर में भी जारी है। सैफई में हुई डेंगू की एलाइजा जांच रिपोर्ट में सैफई मेडिकल कॉलेज की डॉ. निकिता डेंगू संक्रमित मिलीं। जबकि गांव सराय चोरी की एक अन्य महिला भी डेंगू संक्रमित मिली।
विज्ञापन


पिछले दिनों मेडिकल कॉलेज की एक वार्ड आया भी डेंगू संक्रमित मिली थी। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में शुक्रवार को 19 मरीजों ने डेंगू की किट से एनएस-1 जांच कराई, जिसमें सात मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले। जबकि डेंगू के लक्षण वाले दो मरीज संक्रामक वार्ड में भर्ती हैं। महिला व शिशु वार्ड में तीन मरीज भर्ती हैं, इनमें दो बच्चे व एक महिला भर्ती हैं।
विज्ञापन

तीन अगस्त से जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में किट से डेंगू मरीजों की जांच शुरू हुई। तब से लेकर करीब चार महीना होने को आ रहे हैं, रोजाना डेंगू के लक्षण वाले मरीज निकल रहे हैं। जबकि एलाइजा जांच होने पर डेंगू से संक्रमित मरीज भी निकल रहे हैं। डेंगू के लक्षण वाले केस निकलना भले ही कम हो गए हों, लेकिन निकल रोजाना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed