फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two sides clashed over possession of plot, nine injured

प्लाट पर कब्जे को लेकर भिड़े दो पक्ष, नौ घायल

Thu, 28 Oct 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two sides clashed over possession of plot, nine injured
बकेवर। थाना क्षेत्र के सराय मिठ्टे गांव में बृहस्पतिवार को प्लाट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट और लाठी-डंडे चले, जिससे नौ लोग घायल हो गए। इनमें दोनों पक्षों की महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए महेवा सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। सराय मिट्ठे गांव निवासी संतोष कुमार की पत्नी अनीता ने बताया कि घर के बगल में उनका खाली प्लाट है।
विज्ञापन

इस प्लाट पर पड़ोसी विजय कुमार सुबह कब्जा कर रहे थे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने पति के साथ गालीगलौज शुरू कर दिया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघर्ष के दौरान एक पक्ष से अनीता देवी, संतोष, प्रतीक्षा देवी, प्रिया, कीर्ती, बेटा बेटू घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से विजय कुमार व उसके परिवार की शकुंतला, आरती, रेनू घायल हो गए। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार को सीएचसी भिजवाया।

वहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख प्रिया को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed