{"_id":"5839d3ac4f1c1b967413c429","slug":"two-person-died-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 26 Nov 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्वालियर बाईपास पर एक ट्रक और डीसीएम में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। वहीं सैफई रोड पर गांव कुनैरा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था जिस कारण उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी।
विज्ञापन
ग्वालियर बाई पास रोड पर शुक्रवार रात एक ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे मे डीसीएम चालक संदीप सिंह (35) पुत्र रणवीर सिंह निवासी पर्वत पुरा मैनपुरी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुनैरा के पास हुई। जहां बाइक से जा रहे जहान सिंह (45) पुत्र तुलसी राम निवासी गुले पुरा परासना थाना सैफई को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जहान सिंह हेलमेट नहीं पहने था। जिला अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन