फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two people caught with stolen bike

चोरी की बाइक सहित दो बाइक चोरों को पुलिस ने पकड़ा।

Wed, 24 Jun 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Two people caught with stolen bike
बकेवर भरथना मार्ग पर लुधियानी चौराहे के पास थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक चोरों को एक बाइक सहित पकड़ा। बाइक मैनपुरी जनपद के करहल से चुराई गई निकली।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बकेवर इंस्पेक्टर रमेश सिंह ने बताया कि एसआई दर्शन सिंह सोलंकी मंगलवार की शाम लुधियानी चौराहे पर कोविड-19 को लेकर मास्क व वाहन चेकिंग हमराह सिपाही सूरज कुमार व नीरज कुमार के साथ कर रहे थे।
विज्ञापन

तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो वाहन चोर मैनपुरी जनपद से एक बाइक चोरी करके आ रहे है। थोड़ी देर बाद भरथना की ओर से एक बाइक आती दिखाई दी। इस पर पुलिस बल ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह दोनों लोग पुलिस बल को देख कर भरथना की ओर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बल ने दोनों युवकों को बाइक सहित पकड़ लिया । पूछताछ में बताया कि उसने बाइक मैनपुरी जनपद से चोरी की है। जानकारी की तो वह नंबर सी डी डीलक्स बाइक का था।

जो मैनपुरी जनपद के करहल कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुर लखरा गांव निवासी अरविंद पुत्र भारत सिंह के नाम से पंजीकृत था।
जबकि पकड़ी गई बाइक की फर्जी आरसी जितेंद्र पुत्र वीरेंद्र निवासी मुडैना रूपशाह थाना कोतवाली अजीतमल के नाम की आरोपी के पास से मिली।
बाइक चोरों ने पुलिस को अपने नाम रंजीत पुत्र बच्ची लाल वु शुभी गौतम पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी सोनासी गांव थाना अजीतमल जनपद औरैया बताया। पुलिस ने दोनों पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed