{"_id":"589210794f1c1bf13ee806dc","slug":"two-nomination-paper-cancelles-in-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में दो पर्चे खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में दो पर्चे खारिज
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 01 Feb 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन पत्रों की जांच के बाद बुधवार को दो पर्चे खारिज हो गए। जिले की तीन विधान सभा सीटों पर 40 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। 3 फरवरी को नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद प्रत्याशियों की फाइनल सूची जाहिर होगी। जांच के दौरान इटावा व भरथना सीट से एक-एक पर्चा निरस्त हुआ है। इटावा सीट से 21, भरथना सुरक्षित सीट से 9 व जसवंतनगर सीट से सभी 10 पर्चे सही पाए गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कलक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष के बाहर प्रत्याशियों की भीड़ जमा रही।
नाम निर्देशन पत्रों की जांच का काम बुधवार सुबह 11 बजे शुरू हुआ और दोपहर 3 बजे तक चला। इटावा विधानसभा सीट से कुल 22 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जिसमें से निर्दलीय प्रत्याशी मनोज पुत्र प्रफुल्ल कुमार का नामांकन निरस्त किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी शमीम अहमद खान ने बताया कि उक्त प्रत्याशी का नाम निर्देशन पत्र न्यायालय में वाद लंबित होने के कारण निरस्त हुआ है। जबकि 21 नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। भरथना सुरक्षित सीट के लिए कुल 10 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इस सीट से निषाद पार्टी के प्रत्याशी कैलाश बाबू पुत्र राम स्वरूप का नाम निर्देशन पत्र गलत जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की वजह से निरस्त हुआ है। जबकि शेष 9 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए। डीएम ने बताया कि जसवंतनगर विधानसभा सीट से 10 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। यहां सभी प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्र सही पाए गए।