फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   two inphant were died due to sink in water

पानी में डूबने से हुई थी दो नवजातों की मौत

Fri, 17 Mar 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 17 Mar 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
two inphant were died due to sink in water
प्रतीकात्‍मक - फोटो : प्रतीकात्‍मक
चितभवन नहर पुल के पास मिले चार नवजात शिशुओं में दो की मौत पानी में डूबने से हुई थी। इसकी पुष्टि  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। लोकलाज के भय के चलते इन्हें फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं अन्य दो नवजातों की मौत का कारण साफ नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि शारीरिक विकृति के चलते उन्हें मृत अवस्था में फेंका गया।
विज्ञापन


पहला केस छह मार्च
चितभवन गांव में छह मार्च को नहर पुल के करीब दो नवजात शिशुओं के शव मिले थे। सीएमओ डा. राजीव कुमार यादव ने उनका पोस्टमार्टम कराया और इसकी जांच डिप्टी सीएमओ डा. वीरेंद्र को सौंपी थी। सर्जन पीयूष तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इन नवजातों की मौत पानी में डूबने से हुई है। डिप्टी सीएमओ डा. वीरेंद्र ने बताया कि दो शिशुओं में एक बालक और एक बालिका थी। दोनों नवजातों का पूरा गर्भकाल और सामान्य डिलीवरी रही है। उनके शरीर के किसी अन्य हिस्से में कोई इंजरी भी नहीं पाई गई। संभव है कि इन्हें फेंकने के पीछे पीछे लोक लाज का भय रहा हो। इसकी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरा मामला 10 मार्च
वहीं 10 मार्च को इसी जगह दो और नवजात शिशुओं के शव मिले थे। इनका भी पोस्टमार्टम कराया गया। डा. एके वर्मा की रिपोर्ट में इनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। इनके शरीर पर भी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। ये दोनों पेट से आपस में जुड़े थे। रिपोर्ट के अनुसार ऐसे शिशुओं की फीजियोलॉजी इस प्रकार की थी कि उनके जीवित रहने की संभावना बेहद कम रहती है। ऐसे में इन नवजातों के मृत अवस्था में फेंके जाने की अधिक आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बिंदुआें पर होगी जांच
नवजात शिशुओं की बरामदगी के बाद स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा है। सीएमओ डा. राजीव कुमार यादव ने बताया कि जांच में अहम बिंदु तय किए गए हैं। एक तो इस बात की जानकारी की जाएगी कि क्षेत्र के इर्दगिर्द गांवों में कितनी गर्भवती महिलाएं पंजीकृत रहीं हैं। प्रसव की स्थिति क्या रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed