{"_id":"57322d3e4f1c1bb955919e62","slug":"tudent-jumped-in-front-of-the-rajdhani-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी के सामने कूदी छात्रा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी के सामने कूदी छात्रा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 11 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
ट्रेक के पास रखा छात्रा का बैग व मोबाइल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकली बीएससी की छात्रा ने मंगलवार दोपहर बंद फर्रुखाबाद रेलवे क्रासिंग के निकट राजधानी एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्रा घटना से पूर्व क्रासिंग के निकट किसी से मोबाइल पर बात करती देखी गई। इसके बाद वह अपने बैग व मोबाइल को ट्रैक के निकट ही रखकर ट्रेन के सामने कूद गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
थाना इकदिल के अंतर्गत नगला प्राण चितभवन निवासी जबर सिंह यादव की पुत्री राधा (20 वर्ष) पुत्री जबर सिंह यादव बीएससी की छात्रा थी। वह मंगलवार दोपहर दो बजे घर से कोचिंग जाने की कहकर निकली थी। शाम चार बजे राधा ने शहर के बंद फर्रुखाबाद रेलवे क्रासिंग के पास डाउन ट्रैक पर आ रही राजधानी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि वह घटना के पहले क्रासिंग के निकट ही मोबाइल से काफी देर तक बात करती देखी गई और अचानक ही ट्रैक के बिल्कुल नजदीक जा पहुंची और अपना स्कूल बैग व मोबाइल को पास में ही एक स्लीपर के निकट रख दिया।
विज्ञापन
इसी बीच तेज रफ्तार राजधानी एक्सप्रेस को सामने से आता देख वह उसके सामने कूद गई। ट्रेन की टक्कर से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद राजधानी के ड्राइवर ने ट्रेन को रोक लिया और कुछ देर बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची फ्रेंडस कालोनी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।