{"_id":"163a5b756885542b1e8a6d034c407ab6","slug":"tsi-are-checking-to-try-to-tread-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग कर रहे टीएसआई को रौंदने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग कर रहे टीएसआई को रौंदने का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 15 May 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
ओवर लोडिंग तथा नो एंट्री का उल्लंघन करने पर टीएसआई
विज्ञापन
ने गिट्टी से भरे ट्रक को रोकने का प्रयास किया। ट्रक चालक ने ट्रक को न
रोकते हुए टीएसआई की सरकारी जीप में टक्कर मार दी। इससे जीप क्षतिग्रस्त हो
गई। टीएसआई तथा उनका स्टाफ बाल-बाल बच गया।
चालक ट्रक को भगा ले गया। टीएसआई ने जब तक ट्रक को पीछा किया तो चालक ट्रक को बिचपुरी खेड़ा के पास ट्रक को खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे टीएसआई वीरेंद्र सिंह यादव अपने हमराह ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ चेकिंग पर निकले थे। जब वह सेंटमेरी कालेज के पास पहुंचे तभी डीएम चौराहा की ओर से गिट्टी से लदा ओवर लोड ट्रक नो एंट्री का उल्लंघन करता आता दिखाई दिया।
ट्रैफिक पुलिस ने जब ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने ट्रक नहीं रोका। टीएसआई ने उसका पीछा किया और सेंटमेरी कालेज के आगे अपनी गाड़ी ट्रक के आगे लगाकर उसे रोकने की कोशिश की। इस पर चालक ने सरकारी जीप में टक्कर मार दी। हालांकि पुलिस पार्टी बाल बाल बच गई। ट्रक की टक्कर से सरकारी जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई।
सरकारी जीप में टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक को बैक करके भगा ले जाने लगा। इस दौरान कई यात्री ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। इससे वहां भगदड़ मच गई। चालक ट्रक को मौके से भगा ले जाने में सफल रहा। टीएसआई ने ट्रक का पीछा किया तो चालक विजपुरी खेड़ा के पास ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।
बाद में टीएसआई ने ट्रक को अपने कब्जे में लिया। बताया गया है कि ट्रक के साथ एक बोलेरो भी चल रही थी। उसमें सवार लोगों ने ट्रक चालक को पुलिस जीप रौंद देने को कहा था। बाद में बोलेरो सवार भी फरार हो गए।
टीएसआई वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि ट्रक चालक ने नो एंट्री का उल्लंघन किया। उसे जब रोकने का प्रयास किया तो उसने स्टॉफ को रौंदने के लिए सरकारी जीप में पीछे से टक्कर मार दी। स्टाफ चौकन्ना था, जिससे वह गाड़ी से कूद गया और बाल-बाल बच गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सिविल लाइन थाने में तहरीर दे दी गई है।