फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Truck trampled the agent sleeping in the new market of Etawah, died

इटावा की नई मंडी में सो रहे आढ़ती को ट्रक ने रौंदा, मौत

Mon, 18 Jul 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Truck trampled the agent sleeping in the new market of Etawah, died
उमाशंकर सिंह,फाइल फोटो। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। नई गल्ला मंडी में रविवार रात आढ़त के चबूतरे पर सो रहे आढ़ती को चालक ने ट्रक से रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य आढ़तियों और पल्लेदारों ने चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

शहर के पुरविया टोला निवासी उमाशंकर सिंह (65) पुत्र विश्वनाथ सिंह सब्जी के आढ़ती थे। नई गल्ला मंडी में उनकी दुकान है। उमाशंकर कई बार दुकान के बाहर बने चबूतरे पर ही सो जाते थे। रविवार रात को भी वह चबूतरे पर सो रहे थे।
विज्ञापन

मंडी में माल उतारने के बाद बैक करते समय चालक ने ट्रक उमाशंकर पर चढ़ा दिया। हादसे में आढ़ती की मौके पर ही मौत हो गई। आवाज होने पर आसपास सो रहे अन्य अढ़ातियों और पल्लेदारों की नींद खुद गई। उन्होंने चालक को पकड़कर फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर आढ़ती की पत्नी अनीता और बेटे अजीत व अनूप मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed