फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Gautam Buddha Park to be adorned with a new Buddha statue.

Etawah News: नई बुद्ध प्रतिमा से सजेगा गौतम बुद्ध पार्क

Sat, 19 Sep 2026 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Gautam Buddha Park to be adorned with a new Buddha statue.
इटावा। नुमाइश मैदान स्थित गौतम बुद्ध पार्क को जल्द ही नया और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी है। पर्यटन विभाग की ओर से पार्क के पर्यटन विकास और सुंदरीकरण के लिए कई कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। इसमें भगवान गौतम बुद्ध की नई प्रतिमा स्थापित करने के साथ पार्क की सुरक्षा और पर्यटकों की सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला पर्यटन अधिकारी मोहित सिंह ने बताया कि पार्क के विकास के लिए प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। योजना के तहत पार्क में भगवान गौतम बुद्ध की नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इससे पार्क की सुंदरता बढ़ने के साथ यहां आने वाले लोगों को बेहतर वातावरण मिल सकेगा। पार्क की सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत करने की तैयारी है। इ
विज्ञापन

सके लिए बाउंड्री को ऊंचा किया जाएगा और वायर फेंसिंग कराई जाएगी। इससे पार्क परिसर को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। इसके अलावा पर्यटकों और शहरवासियों के बैठने के लिए सिटिंग हॉल का भी निर्माण प्रस्तावित है। पर्यटन विभाग का उद्देश्य पार्क को आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कार्य पूरे होने के बाद यहां आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। पार्क में नई प्रतिमा और अन्य सुविधाएं विकसित होने से नुमाइश मैदान क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी। जिला पर्यटन अधिकारी मोहित सिंह ने बताया कि प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है, स्वीकृति मिलते ही काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed