{"_id":"6a11e9aaae3335162107c7fa","slug":"truck-drivers-body-found-hanging-etawah-news-c-216-1-etw1002-143280-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ट्रक चालक का फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ट्रक चालक का फंदे पर लटका मिला शव
विज्ञापन
भरथना। कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला बाजपेयी नगर में शनिवार शाम एक ट्रक चालक का घर में फंदे पर शव लटका मिला। शव लटका देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विनय चतुर्वेदी (35) मूल रूप से गांव गलपुर जिला जालौन का निवासी था। वह कई वर्षों से कस्बे के मोहल्लाा बाजपेयी नगर स्थित ससुराल में रह रहा था। वह ट्रक चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह घर लौटे थे। घर आने के बाद वह किसी बात को लेकर परेशान दिखे। वह अपने कमरे में चले गए और काफी देर तक बाहर नहीं आए। परिजनों ने दरवाजा खोला तो विनय साड़ी के फंदे से लटके मिले जिससे परिवार में खलबली मच गई। सूचना पर सीओ रामदमन मौर्य और थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। विनय की पत्नी भूरी देवी, पुत्र अखिल (16), पुत्री (19) आकांक्षा और एक विवाहित पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया ट्रक चालक ने आत्महत्या किया है।