{"_id":"4201ec2792362eaa937cbcc2bd7fa6bd","slug":"truck-crushed-two-men-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने दो युवकों को कुचला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने दो युवकों को कुचला, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 07 Jan 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने बस स्टैंड चौराहे पर बाइक सवार दो युवकों को
विज्ञापन
कुचल दिया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सैफई के मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां एक ने इलाज के
दौरान दम तोड़ दिया। इससे गुस्साए लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया, एक दर्जन
से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ की। सपा नगर अध्यक्ष के द्वारा पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव से बात कराने और मदद दिलवाने का आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला।
हादसा बुधवार को सुबह करीब 11 बजे हुआ, जब एक ट्रक आगरा की ओर से आ रहा था। कस्बा स्थित बस स्टैंड चौराहे पर ट्रक चालक ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार सरताज (22) वर्ष पुत्र शान मोहम्मद और शहनवाज उर्फ मुन्ना (20) पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासीगण मोहल्ला फक्कड़पुरा गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें सैफई भेजा गया। जहां सरताज की मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतक व घायल युवक के परिजनों और उत्तेजित लोगों ने हाइवे जाम कर दिया। जाम में फंसे एक दर्जन से अधिक वाहनों के शीशे तोड़ दिए। सूचना पाकर घटना स्थल पर एसडीएम हंसराज यादव और क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन पीड़ित परिजन सीएम के परिवार के किसी नेता को घटनास्थल पर बुलाने की मांग करते रहे। इसकी जानकारी होने पर सपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता व विनोद यादव मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब लोग नहीं माने तो उन्होंने पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव से बात कराने और मदद का भरोसा दिया।
तब कहीं दो घंटे बाद जाम खुल सका। उधर पुलिस ने ट्रक चालक कन्हैया यादव निवासी ग्राम वीरपुर जिला गाजीपुर को दुर्घटनाग्रस्त वाहन समेत हिरासत में ले लिया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
स्कार्पियों की टक्कर से प्रधानाचार्य की मौत
बकेवर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी धर्मेंद्र पुत्र राजकुमार दुबे श्रीपचार विद्यापीठ इंटर कालेज समथर में प्रधानाचार्य हैं। बुधवार को सुबह वे भरथना होकर बकेवर से समथर जा रहे थे। लुधियानी चौराहे के थोड़ा आगे भरथना की ओर से आ रही स्कार्पियो ने प्रधानाचार्य की सेंट्रो कार में टक्कर मार दी। कार चला रहे प्रधानाचार्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेजा लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कार्पियो बसपा नेता की थी जिसे उनका चालक चला रहा था। गाड़ी में कोई बैठा था जो घायल हो गया था। प्रधानाचार्य की मौत में कस्बे में शोक की लहर है।