फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Truck collides with DCM, driver dies

ट्रक ने डीसीएम में मारी टक्कर, चालक की मौत

Mon, 01 Mar 2021 07:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
Truck collides with DCM, driver dies
बकेवर के पास हाइवे पर खड़ा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व डीसीएम। - फोटो : ETAWHA
बकेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम शाला के पास सिक्सलेन हाईवे पर उल्टी दिशा से आ रहे ट्रक ने डीसीएम में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम के केबिन में फंसे चाल के शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम को भेजा। इसके बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने भेजा।
विज्ञापन

सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे एक डीसीएम औरैया से इटावा की ओर आ रही थी। इस दौरान इटावा से एक ट्रक उल्टी दिशा में जा रहा था। ग्राम शाला के पास सिक्सलेन हाईवे पर ट्रक ने डीसीएम में टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम चालक जमशेद अख्तर (45) निवासी थाइसा भोजपुरी जनपद पलवल हरियाणा की केबिन में फंस कर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक व क्लीनर भाग निकले।
विज्ञापन

सूचना पर बकेवर थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह, एसएसआई गंगा दास गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डीसीएम में फंसे चालक के शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डीसीएम में मौजूद कागजातों से मृतक पहचान की। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर थाने में खड़ा कराया गया है। फरार ट्रक चालक व क्लीनर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed