फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Labourer's body found in toilet; suspected case of hanging.

Etawah News: शौचालय में मिला मजदूर का शव, फंदा लगाने की आशंका

Sun, 11 Oct 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 11 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Labourer's body found in toilet; suspected case of hanging.
फोटो 13:: राजेश कुमार बंजारा। फाइल फोटो
भरथना। थाना क्षेत्र के गांव नगला गुदे स्थित कांशीराम कॉलोनी में शनिवार देर शाम एक मजदूर का शव शौचालय में मिला। मजदूर के फंदा लगाकर जान देने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। हालांकि, परिजन ने शव को अपने पैतृक गांव ले गए।
विज्ञापन

बसरेहर थाना क्षेत्र के माखनपुर निवासी राजेश कुमार बंजारा (35) पिछले करीब डेढ़ महीने से कांशीराम कॉलोनी में पत्नी खुशबू और चार बच्चों के साथ रह रहा था। परिवार का भरण-पोषण करने के लिए वह फेरी लगाकर मजदूरी करता था। उसके परिवार में एक बेटी और तीन बेटे हैं। पत्नी खुशबू ने बताया राजेश शराब पीने का आदी था और आए दिन घर में विवाद होता था।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम भी पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद राजेश घर से बाहर चला गया। कुछ समय बाद वह वापस आया और शौचालय में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर घटना की जानकारी हुई। उस समय बच्चे सो रहे थे। पत्नी जब शौचालय में गई तो उसने राजेश का शव पड़ा देखा, खिड़की में दुपट्टा बंधा था। इससे आशंका है कि शव फंदा लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया परिजनों ने कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद वे शव को अपने पैतृक गांव ले गए।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed