{"_id":"698391af1df365436107a66d","slug":"truck-collides-with-bike-one-dead-etawah-news-c-216-1-etw1011-137288-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
ताखा। ऊसराहार एरवाकटरा मार्ग पर बुधवार शाम ट्रक की टक्कर से बाइकसवार युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था।
बाइक चालक अनुज उर्फ लालू (25) निवासी पुरैला की टक्कर लगते ही मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठीं प्रिया पुत्री अशोक कुमार और जूली पुत्री सतीश चंद्र, दोनों निवासी पुरैला, गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया गया कि तीनों लोग कस्बा ऊसराहार में लगने वाले बुध बाजार में खरीदारी करने जा रहे थे।
पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसई नावर भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल युवतियों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।