फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Truck collided with DCM driver, driver and helper injured

डीसीएम खडे़ ट्रक में भिड़ी, चालक व हेलपर घायल

Sat, 29 Feb 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Truck collided with DCM driver, driver and helper injured
महेवा (इटावा)। थाना बकेवर क्षेत्र के अंतर्गत बहेड़ा ओवर ब्रिज के पास शुक्रवार की रात सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से आ रही डीसीएम जा भिड़ी। हादसे में चालक व हेलपर डीसीएम की केबिन में फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बाहर निकालवाकर इलाज के लिए भेजा।
विज्ञापन

क्षेत्र के बहेड़ा ओवर ब्रिज के पास हाईवे पर ट्रक खराब हो गया था। ट्रक रोड के किनारे खड़ा था। शुक्रवार की रात कानपुर की ओर से तेेज गति से आ रही डीसीएम अनियंत्रित होकर खडे़ ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में डीसीएम चालक आनंद कुमार पुत्र राम कमल निवासी कमरौली अमेठी व उसका भाईसूरज केबिन में फंस कर घायल हो गए। पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने हादसा देखा तो इसकी जानकारी डायल 112 को दी। सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी महेवा चिंतन कौशिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और डीसीएम में फंसे चालक व हेलपर को बाहर निकलवाकर सीएचसी भेजा। जहां गंभीर हालत को देखते हुए दोनाें को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed