फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Truck-bus collision 12 injured, two in critical condition

ट्रक-बस भिड़ंत में 12 घायल, दो की हालत गंभीर

Sun, 07 Jun 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 07 Jun 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
 Truck-bus collision 12 injured, two in critical condition

फर्रुखाबाद मार्ग पर बरालोकपुर गांव के पास रोडवेज बस व ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस में सवार 12 सवारी घायल हो गईं। इनमें मां-बेटा की हालत गंभीर है। दोनों को सैफई रिम्स में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


रविवार की दोपहर को बरौना कला से रोडवेज बस सवारियां लेकर इटावा आ रही थी। जैसे ही बस बरालोकपुर पशु बाजार के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में ड्राइवर की साइड में बैठी सवारियां घायल हो गईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से निकाला।
विज्ञापन


घायलों में चिरैयापुर निवासी नीतू (30) पत्नी राजेश्वर, छह वर्षीय आकाश, आठ वर्षीय विकास तथा कौआ गांव निवासी राकेश पुत्र बेंचेलाल के अलावा दर्जन भर सवारियां घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामूली रूप से घायल पास के ही क्लीनिक में उपचार के बाद अपने-अपने गंतव्य को रवाना हो गए। गंभीर रूप से घायल नीतू व उनके बेटे आकाश को सैफई रिम्स में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed