{"_id":"5ef4c6818ebc3e433324ca7b","slug":"troubled-student-commits-suicide-due-to-wrong-act-of-relative-youth-etawha-news-knp56754179","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार युवकों की गलत हरकत से तंग छात्रा ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदार युवकों की गलत हरकत से तंग छात्रा ने की खुदकुशी
विज्ञापन
अपने दो रिश्तेदार युवकों की गलत हरकत से तंग आकर जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) कोर्स कर रही मैनपुरी की छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
कमरे से मिले सुसाइड नोट में उसने आत्महत्या के पीछे मैनपुरी के ही दो रिश्तेदार लड़कों को जिम्मेदार ठहराया है। यह लड़के उसकी फोटो खींच ले गए थे, जिससे वह परेशान थी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
मैनपुरी के अग्रवाल मोहल्ला निवासी एडीओ संतोष वर्मा की बेटी अंजू वर्मा (24) फर्रुखाबाद रोड स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम एवं कॉलेज से जीएनएम कोर्स की अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी।
नर्सिंग कॉलेज से कुछ दूर स्थित भरथना चौराहा नई मंडी के पास वह कमरा लेकर रह रही थी। गुरुवार सुबह 9 बजे के आसपास उसने जहर खा लिया।
अंजू के साथ कोर्स कर रही औरैया जिले के ब्रह्मनगर मोहल्ला निवासी नेहा पत्नी महेश दुबे उसे लेने कमरे पर गई तो उसने अंजू के मुंह से झाग निकलते देखा।
आननफानन वह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टर ने अंजू को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर पहुंचे संतोष वर्मा ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे पत्नी की बेटी से फोन पर सामान्य ढंग से बात हुई थी।
विज्ञापन
तब उसने किसी भी प्रकार के तनाव का जिक्र नहीं किया था। उसने नाश्ता बनाकर कॉलेज जाने का भी जिक्र किया था। उसके बाद अचानक क्या हुआ कि उनकी बेटी ने सुसाइड कर लिया। उन्हें कुछ नहीं पता है।
सूचना पर फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि छात्रा के कमरे की जांच में सुसाइड नोट मिला है।
इसमें मैनपुरी के ही दो रिश्तेदार लड़कों का जिक्र है। लड़कों ने छात्रा की फोटो खींच ली थी। मानसिक परेशानी में उसने कोई विषाक्त चीज खा ली और उसकी मौत हो गई। प्रभारी
निरीक्षक ने लड़कों के नामों का खुलासा नहीं किया। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को मैनपुरी ले गए। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। फिलहाल उसे कोई तहरीर नहीं दी गई है।