फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Traveling to Delhi will be costlier by Rs 5 to 10

Etawah News: पांच से 10 रुपये महंगा होगा दिल्ली का सफर

Wed, 24 Dec 2025 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Traveling to Delhi will be costlier by Rs 5 to 10
इटावा। रेलवे दूसरी बार किराये में बढ़ोतरी करने जा रहा है। नई दरें 26 दिसंबर से लागू हो जाएंगी। इटावा से दिल्ली जाने पर यात्रियों को साधारण टिकट पर पांच रुपये जबकि स्लीपर पर 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। जिले से हर रोज करीब 900-1200 यात्री दिल्ली के लिए अप-डाउन करते हैं।
विज्ञापन

रेलवे एक बार फिर यात्री किराये में बढ़ोतरी करने जा रहा है। इसमें साधारण टिकट पर एक पैसे जबकि आरक्षण पर दो पैसे बढ़ाए गए हैं। इसका सीधा असर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर पड़ेगा। रेल अधिकारियों के मुताबिक लंबी दूरी की यात्रा करना पहले की अपेक्षा अब थोड़ा महंगा हो जाएगा। साधारण में 0 से 215 किलोमीटर तक की यात्रा करने पर किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इससे कानपुर व लखनऊ जाने वाले किराये में यात्रियों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
विज्ञापन


मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी और एसी श्रेणियों में दो पैसे प्रति किलोमीटर ज्यादा किराया लगेगा। यानी स्पष्ट है कि अगर कोई यात्री 500 किलोमीटर की नॉन-एसी यात्रा करता है, तो उसे महज 10 रुपये ज्यादा देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटावा से अप में टूंडला, फिरोजाबाद, आगरा जाने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। इसी तरह इटावा से कानपुर, उन्नाव, लखनऊ जाने तक कोई अतिरिक्त किराया नहीं पड़ेगा। इसमें आसपास के शहरों के दैनिक यात्रियों को सीधी राहत होगी। नौकरी, पढ़ाई और छोटे व्यापार के लिए सफर करने वालों पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ने वाला है।

पहले दिल्ली तक किराया पहले किराया बाद में किराया
दिल्ली का साधारण किराया 140 रुपये 146 रुपये
स्लीपर का किराया 500 रुपये 510 रुपये
एसी का किराया 615 रुपये 625 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed