{"_id":"628d1f792c070d09780fe21d","slug":"transformer-of-the-sub-station-damaged-power-stalled-in-many-localities-and-85-villages-etawah-news-knp698664115","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर खराब, कई मुहल्ले और 85 गांव की बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर खराब, कई मुहल्ले और 85 गांव की बिजली ठप
विज्ञापन
इटावा। जिले में सोमवार शाम और देर रात आई आंधी ने जनहानि के साथ बड़ी धन हानि भी की। आंधी और बिजली गिरने से किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई और शहर के चार मोहल्लों और करीब 85 गांवों की बिजली गुल रही। मोहल्लों को कुछ देर के लिए दूसरी लाइन से बिजली दी गई। बिजली विभाग को करीब 72 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। टिनशेड आदि गिरने से लोगों को भी आर्थिक नुकसान हुआ है।
देर रात आई आंधी में पचावली सब स्टेशन में 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इससे रात करीब एक बजे पचावली, बगिया अड्डा, विजय नगर व नई मंडी मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई। दूसरे ट्रांसफार्मर से बिजली
फीडर से लाइन जोड़कर दिन में कुछ देर के लिए बिजली दी गई। अधिशाषी अभियंता प्रथम श्रीप्रकाश ने बताया कि करीब 67 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ट्रांसफार्मर बुधवार तक बदलवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
जसवंतनगर प्रतिनिधि के अनुसार फतेहपुरा गांव के पास 33 केवीए के पांच पोल टूट गए। चौबिया और चौपुला में भी पोल टूटे हैं। इससे करीब 25 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली न होने से मंगलवार को सबमर्सिबल पंप नहीं चल पाई। इससे ग्रामीण पानी के लिए परेशान रहे। अधिशाषी अभियंता तृतीय एके माथुर ने बताया कि दूसरे खंभे लगवाए जा रहे हैं।
सैफई और बसरेहर क्षेत्र में 30 विद्युत पोल टूटने से करीब 60 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल ने बताया रात में बारिश और आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट से 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने के साथ ही कई जगह खंभे गिरे हैं। इससे करीब 72 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। निवाड़ीकला प्रतिनिधि के अनुसार आंधी से सबसे ज्यादा नुकसान आम की फसल को हुआ है। बारिश से गन्ना और मक्का की फसल को फायदा मिलेगा।
आंधी में छत से गिरा किसान, मौत
भरथना। सूजीपुरा गांव निवासी अखिलेश राजकुमार (38) सोमवार रात में छत पर सो रहे थे। देर रात आंधी चलने लगी। इस पर वह छत से नीचे आने लगे। आंधी में संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गए। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराया है। भतीजे अनुज ने बताया कि अखिलेश खेती करते थे। सोमवार शाम को बिजली गिरने से ऊसराहार क्षेत्र के बछरोई कछपुरा गांव में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई थी।