{"_id":"57d84ac84f1c1beb5bd4841f","slug":"traders-will-jam-the-track-on-20-sep","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़ती 20 को करेंगे चक्का जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़ती 20 को करेंगे चक्का जाम
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 14 Sep 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
नवीन मंडी गेट पर धरने पर बैठे आढ़ती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि उत्पादन मंडी समिति भरथना के सैकड़ों आढ़तियों ने व्यापार मंडल वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को भी काम काज ठप रखा। आढ़ती भरथना-बिधूना मार्ग से भरथना-ऊसराहार तक जर्जर संपर्क मार्ग बनवाने की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री और सचिव को भेजे ज्ञापन में 15 सितंबर तक सड़क का निर्माण शुरू न होने पर मंडी कार्यालय में काम काज ठप करने के साथ 20 से बिधूना भरथना मार्ग बंद करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
आढ़तियों ने मंडी समिति गेट के समीप बैठक कर सड़क का निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने स्थानीय मंडी समिति आढ़ती संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष होम सिंह यादव और असित यादव के नेतृत्व में आंदोलन जारी रखने का एलान किया। धान का सीजन आने से पहले सड़क का निर्माण कराने, मंडी के अंदर नाली का निर्माण कराने के साथ दुकानों की मरम्मत कराने के संबंध में ज्ञापन जिलाधिकारी/ मंडी सभापति को भेजा है। इस मौके पर रामप्रकाश, अनोखेलाल, ब्रजेश कुमार मिश्रा, गुलाब सिंह, सहदेव सिंह, विजय सिंह, संजय वर्मा, नरेंद्र सिंह यादव, विमलेश वर्मा, संजय सिंह, नवरतन सिंह यादव, जवाहर सिंह, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार, जितेंद्र सिंह, रज्जन शुक्ला, सुभाष गुप्ता, नेत्रपाल सिंह, ओमबाबू, गंगा नारायण, नरेश गुप्ता, अवधेश चौधरी, दीपू यादव, सुरेश चंद्र, शिवराज सिंह यादव, अमर चंद्र पोरवाल, महेश चंद्र, हरि प्रकाश, मुकेश कुमार, उदयवीर, रघुवीर सिंह, रामसेवक, दयाराम आदि आढ़ती मौजूद रहे।
विज्ञापन