फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Traders' associations upset over action against oil traders

Etawah News: तेल कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई से व्यापारी संगठन नाराज

Fri, 08 May 2026 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Traders' associations upset over action against oil traders
इटावा। तेल व्यापारी और खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लगाए गए आरोपों पर उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने नाराजगी जताई। पीड़ित व्यापारी से मिलकर संगठन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन




उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. एके शर्मा, जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप, युवा जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार पाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल तेल व्यापारी गौरव अग्रवाल से मिला। पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली जिसमें व्यापारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि विभाग की ओर से 44 बार मेरी दुकान का नमूना भरा गया एक भी नमूना आज तक फेल नहीं हुआ।
विज्ञापन

उसके बावजूद जानबूझकर धन उगाही के उद्देश्य से मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष को बुलाया तो वह भी उन पर हावी होने की कोशिश करने लगा और बोला कि हम आपको सरकारी कार्य में बाधा के मामले में फंसा देंगे। आप इस प्रकार दूर रहे व्यापारी नेताओं ने खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त करते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग ने अपनी कर शैली में सुधार नहीं किया तो व्यापार मंडल एक बड़ा आंदोलन चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन







इटावा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी पीड़ित व्यापारी से मुलाकात की। जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल ने कहा तेल कारोबारी के यहां कल खाद्य विभाग की ओर से छापामारी की गई। इसका व्यापारी ने लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया, लेकिन खाद्य विभाग की ओर से व्यापारी का निरंतर उत्पीड़न किया जा रहा है। इसको लेकर व्यापारियों में गहरा आक्रोश है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल इस घटना की घोर निंदा करता है और प्रशासन से मांग करता है। भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। व्यापारियों की ओर से होमगंज के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया गया। इसमें जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन, युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed